Budhni By Election में जीतू पटवारी का एक्टिव अंदाज, जनता के बीच जाकर कही ये बात
MP में इन दिनों बुधनी और विजयपुर उपचुनाव की हलचल है, जहां उपचुनाव की हलचल के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी अपना दम दिखा रहे हैं।
पीसीसी जीतू पटवारी के लिए दोनों ही विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव बेहद अहम है, जहां दोनों ही सीटों पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अपनी सक्रियता दिखाते हुए लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

इतना ही नहीं दोनों ही विधानसभा उपचुनाव के कमान भी पटवारी ने अपने हाथों में रखी हुई है। बहरहाल, पटवारी की इस कर्मठता का कितना असर उपचुनाव के परिणामों पर दिखाई देता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
जीतू पटवारी ने संभाला मैदान
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बुधनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के साथ लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, जहां वे जनता से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में मतदान की अपील भी कर रहे हैं। इस दौरान ने जीतू पटवारी जनता से बातचीत करने के साथ-साथ आने वाले चुनाव में मतदान करने की अपील भी करते नजर आ रहे हैं। जीतू पटवारी ने बुधनी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के कमान अपने हाथों में ले रखी है, जहां अब इसका असर बुधनी उपचुनाव पर दिखाई देने लगा है।
कुछ ऐसा है चुनावी समीकरण
बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब भार्गव के समर्थन में कार्तिकेय सिंह चौहान चुनाव मैदान संभालने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है, जहां पटेल के जनसंपर्क के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मैदान संभाला हुआ है. वहीं अब बुधनी विधानसभा में चुनावी माहौल बन चुका है, जहां चुनाव माहौल के बीच दोनों ही दल चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नजर आ रहे हैं. वहीं अब चुनाव में जनता किसे अपना अमूल्य देकर विजय बनाती है, ये आने वाला वक्त बताएगा.
ये भी पढ़े- 'बड़ों के बीच में बच्चों को नहीं बोलना चाहिए...', जीतू पटवारी ने कार्तिकेय सिंह चौहान को दी नसीहत












Click it and Unblock the Notifications