'बड़ों के बीच में बच्चों को नहीं बोलना चाहिए...', जीतू पटवारी ने कार्तिकेय सिंह चौहान को दी नसीहत
Budhi By Election के बीच अब बयानबाजी का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अलग-अलग दल के नेताओं की ओर से बयान बाजी का सिलसिला जारी है। वहीं अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिक सिंह चौहान की ओर से ही दिग्विजय सिंह को लेकर दिए गए बयान पर सियासत रफ्तार कर रही है।
कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जोरदार निशाना साधा है, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कार्तिकेय सिंह चौहान को संदेश भी दिया है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, मैं अनुरोध करता हूं, हर बेटे को अपने पिता को आदर्श मानना चाहिए, उन्होंने भी माना अच्छी बात है, पर दिग्विजय सिंह को सीख दें, यह एक तरह से उनमें जो सभ्यता थी, योग्यता थी, उस पर विचार करना चाहिए, कार्तिकेय अच्छे नए युवा हैं, साथी हैं, मैं समझता हूं कि, बड़ों के बीच में बच्चों को नहीं बोलना चाहिए।
बुधनी वासियों को समझना चाहिए कि, वह सीट तो कांग्रेस की है, मुख्यमंत्री जीतते थे, मुख्यमंत्री नहीं है, वापस कांग्रेस को लोग जीत रहे हैं, हम भी गए थे भारी तादाद में लोग थे, उत्साह है, इस तरह की भाषा अहंकार का परिचायक है, मैं समझता हूं कि, नए जो युवा साथी हैं हमारे चाहे कांग्रेस में हो, चाहे बीजेपी में हो, उन्हें अहंकार की भाषा नहीं बोलना चाहिए।
बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब भार्गव के समर्थन में कार्तिकेय सिंह चौहान चुनाव मैदान संभालने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
बुधनी से प्रत्याशी घोषणा के बाद अब चुनाव को लेकर हलचल तेज हो चली है, जहां ऐसे में टिकट की दौड़ में शामिल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का बयान सामने आया है, जहां कार्तिकेय ने पूरे दमखम के साथ रमाकांत भार्गव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की बात कही है।
ये भी पढ़े- 'BJP की सोच बंटवारे की है...', कैलाश विजयवर्गीय की पोस्ट पर जीतू पटवारी का निशाना












Click it and Unblock the Notifications