मध्य प्रदेश के MLA रमाबाई परिहार को मायावती ने पार्टी से किया निलंबित, CAA का किया था समर्थन
Recommended Video
दमोह। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया सीट से बसपा विधायक रमाबाई परिहार को पार्टी से निलंबित कर दिया। बता दें कि रमाबाई परिहार पर ये कार्रवाई नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का समर्थन करने पर हुई है। रविवार को मायावती ने ट्वीट कर रमाबाई को पार्टी से निलंबित करने की जानकारी दी। साथ ही रमाबाई पर पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

मायावती ने ट्वीट कर दी जानकारी
बसपा मुखिया मायावती ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मायावती ने लिखा, 'बसपा अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के MP/MLA आदि के विरूद्ध भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में MP के पथेरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार द्वारा CAA का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है। उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।'
पहले भी दी गई थी चेतवानी
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'जबकि BSP ने सबसे पहले इसे विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया, संसद में भी इसके विरूद्ध वोट दिया तथा इसकी वापसी को भी लेकर मा. राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। फिर भी विधायक परिहार ने CAA का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।'

मैं मना लूंगी उन्हें: रामबाई
निलंबन की कार्रवाई के बाद विधायक रामबाई ने कहा, "उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी नस नस में पार्टी (बसपा) भरी है और अपनी अंतिम सांस तक में पार्टी के साथ रहूंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मेरे बयान को पेश किया गया वह सही नहीं है। मैं आज भी पार्टी में हूं आगे भी पार्टी में ही रहूंगी। उन्होंने कहा कि मेरी बात बहन जी से चल रही है। बात होने के बाद मैं उन्हें मना लूंगी।"












Click it and Unblock the Notifications