Madhya Pradesh: इंदौर दो नाबालिगों के साथ बेरहमी, लोडिंग वैन में बांधकर सड़क पर घसीटा
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कथित रूप से किशोरों के साथ मारपीट के बाद उन्हें पिकअप वैन में बांध कर व्यवसायी उन्हें घसीटने लगा।
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कथित रूप से किशोरों के साथ मारपीट के बाद उन्हें पिकअप वैन में बांध कर व्यवसायी उन्हें घसीटने लगा। इसे देख मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध किया। तब कहीं जाकर दोनों की जान बची।

घटना मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की अहिल्याबाई होल्कर फल एवं सब्जी मंडी की है। जहां 13 से 17 साल के दो किशोरों पर कैश चोरी का आरोप है। दोनों ने खंडवा के एक व्यवसायी के वाहन से कथित तौर पर नकदी चोरी की थी। इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त निहित उपाध्याय ने बताया कि युवकों पर व्यवसायी के लोडिंग वाहन में रखी नकदी चोरी करने का आरोप था।
इसको लेकर दोनों नाबालिग लड़कों के साथ बेरहमी से मारपीट (Brutality in Madhya Pradesh with two minors) की गई। उन्हें एक पिकअप वैन से बांध दिया गया और सड़क पर घसीटा गया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। वीडियो में चोरी के पैसे के बारे में मौखिक रूप से पूछताछ करते हुए लड़कों को कार से बांधते हुए दिखाया गया है। बाद में गाड़ी चलने लगती है और लड़के उसके साथ कुछ दूर तक जमीन पर घसीट जाते हैं। जैसे ही ट्रक आता है, राहगीर चिल्लाने लगते हैं और वाहन को रोक देते हैं।
मारपीट और वाहन से घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस के अनुसार, "लड़कों के साथ व्यवसायी का व्यवहार आपत्तिजनक था। वीडियो की स्क्रीनिंग से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।"
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications