MP News: 'BJP को वोट दिया तो देवर ने की मारपीट, मुस्लिम महिला का आरोप
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट करना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ा।नाराज ससुरालियों ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता और परिवार के लोगों ने पुलिस पहुंचकर मदद मांगी है।
पीड़ित महिला की शिकायत पर अहमदपुर थाना पुलिस ने देवर के खिलाफ धारा 294.323,506 34 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

इस मामले के बाद राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने भी कड़ी निंदा की है। मामले की जानकारी लगते ही श्री खान कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने पीड़ित मुस्लिम महिला और उनके पिता के साथ कलेक्टर प्रवीण सिंह के समक्ष शिकायत पर पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
इंसाफ की मांग को लेकर अपने पिता बुजुर्ग रईस के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची फरियादिया समीना बी पति बब्लू खा उम्र 30 साल नि. ग्राम बरखेड़ा हसन ने जानकारी दी की 4 दिसंबर सोमवार को लगभग शाम 05 बजे मैं और मेरे बच्चे कमल के फूल के जीतने की खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान मेरा देवर जावेद खा पिता बहीद खा मुझसे बोला कि बोट तूने भारतीय जनता पार्टी को क्यों दिया। महिला ने बोला कि मेरी मर्जी में जहाँ बोट दूंगी इसी बात पर गालिया देने लगा मैने गाली देने से मना किया तो मेरे साथ हाथ थप्पड़ मुक्कों से मारपीट करने लगा तभी उसकी बीबी उजमा बी ने जावेद को बास की डंडा पकड़ा दिया। जिसके बाद डंडे से जावेद ने मेरे दोनो हाथ गाल एव शरीर में मारा जिससे में बचाव बचाव चिल्लाने लगी तो मेरी आवाज सुनकर हमारे पड़ोस में रहने वाले पडित विद्या सागर ने आकर बीच बचाव किया। मारपीट के दौरान जावेद एवं उजमा कहने लगे हमारी बात नहीं सुनी तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। घटना के समय पति बबलू खा काम करने गए हुए थे। घटना में समीना बी को दोनो हाथ गाल पैर सहित शरीर में चोट लगी है।
कलेक्ट पहुंची समीना बी ने आरोप लगाया कि बीजेपी को वोट देने की सजा मुझे देवर ने दी है अब मैं इंसाफ के लिए यहां आई हूं, मेरे पिता भी मेरे साथ हैं। समीना ने कहा कि भाजपा सभी योजनाओं का लाभ मुझे मिल रहा है। लाडली बहन की राशि भी मुझे मिल रही है। मेरे बच्चों को भी लाभ मिला है। जिसके लिए मैंने मामा जी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीहोर विधायक सुदेश राय को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट किया था अब वही मुझे इंसाफ दिलाए।












Click it and Unblock the Notifications