अपनी शादी के दिन भी बाज नहीं आया लड़का, दुल्हन के सामने की हरकत और टूट गई शादी

भोपाल, मई 10। शराब की लत अक्सर बसे-बसाए घर को तबाह कर देती है, लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शादी वाले दिन ही शराब की वजह से एक लड़की ने बारात को वापस भेज दिया। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए वरमाला के दौरान ही दूल्हे से शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया और परिवार के साथ मिलकर बारात को बेइज्जत कर वापस कर दिया। हालांकि बाद में यह मामला थाने तक भी पहुंच गया, लेकिन आपसी रजामंदी के चलते विवाद को सुलझा लिया गया।

ब्राह्मण समाज की थी शादी

ब्राह्मण समाज की थी शादी

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रीवा शहर के गुलाब नगर इलाके का है, जहां आशियाना मैरिज हाउस में सोमवार को शराब के नशे में धुत दूल्हे की हरकतों की वजह से दुल्हन ने शादी तोड़ दी। आपको बता दें कि इस मैरिज हॉल में ब्राह्मण परिवार की शादी हो रही थी। इस मैरिज हाउस में एक शिक्षक की बेटी की रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बेटे से शादी हो रही थी।

डीजे पर बारातियों ने किया हंगामा

डीजे पर बारातियों ने किया हंगामा

सोमवार देर शाम गाजे बाजे के साथ बारात द्वार पर पहुंची और सभी रीति-रिवाज के हिसाब से पूजा भी हुई। बारात का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता तो बारातियों ने शराब पीकर डीजी पर हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक कि दूल्हा भी अपनी शादी के दिन शराब पीकर पहुंचा।

दुल्हन ने मंच से दिखाई हिम्मत

दुल्हन ने मंच से दिखाई हिम्मत

नशे में धुत दूल्ही की हरकतें जब दुल्हन ने देखी तो उसने वरमाला से ठीक पहले मंच पर ही शादी को तोड़ने का ऐलान कर दिया। भरे समाज में दुल्हन ने बारातियों और दूल्हे के मुंह पर ऐसा तमाचा मारा कि सभी की अक्ल ठिकाने आ गई। लड़की के शादी तोड़ने के फैसले का उसके घर-परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने खुले दिल से स्वागत किया और बारात को वापस लौटना पड़ा।

थाने पहुंचा था केस

थाने पहुंचा था केस

यह विवाद यहीं नहीं थमा। लड़के वालों ने थाने का रूख किया, लेकिन पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से एक दूसरे का दिया हुआ शगुन का सारा सामान लौटा दिया और दोनों पक्ष अपने घर को चले गए। दोनों पक्षों की ओर से दिखाई गई आपसी समझदारी की वजह से विवाद बढ़ने से रूक गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+