MP: बीजेपी सांसद का आपत्तिजन बयान, कहा-मेरी एक जेब में बनिया और दूसरे जेब में ब्राह्मण हैं
नई दिल्ली, 08 नवंबर: मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रभारी पी मुरलीघर राव का एक विवादित बयान सामने आया है। मुरलीधर राव ने वोट बैंक को टॉरगेट करने के सवाल पर कहा कि मेरी एक जेब में बनिया और दूसरे जेब में ब्राह्मण हैं। जिसके बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने इस बयान की निंदा करते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की समाज को लेकर अंदर की बातें सामने आ रही है।

मुरलीधर राव से सवाल किया गया था कि बीजेपी कभी ब्राह्मण-बनियों की पार्टी थी, तो कैसे एससी, एसटी, ओबीसी की पार्टी हो गई है ऐसा क्यों है? विकास की बात करते हैं लेकिन सिर्फ जाति के नाम पर ही वोट क्यों मांगे जा रहे हैं? इस पर मुरलीधर राव ने कहा कि, 'ब्राह्मण' और 'बनिया' मेरी दो जेबों में हैं .... जब ब्राह्मण कार्यकर्ता थे तो इसे ब्राह्मणों की पार्टी कहा जाता था। जब बनिया कार्यकर्ता थे तो उसे 'बनियों' की पार्टी कहा जाता था....अब पार्टी में सभी वर्ग के लोग तों भाजपा सबके लिए होगी।
अपनी गलती का एहसास होते ही संभालते हुए राव ने कहा कि पार्टी सबके लिए चालू की गई लेकिन मेरे पास उस समय कुछ खास वर्ग के लोग ज्यादा थे तो आप कहते थे यह पार्टी इनकी है। हम अपने आपको सबकी पार्टी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जब इस मामले पर विवाद बढ़ गया तो मुरलीधर राव ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैं, हमने ना कभी किसी से भेदभाव किया है और ना हम कभी किसी से भेदभाव करेंगे। मुरलीधर राव ने कहां कि कांग्रेस हमेशा तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करती है।
मुरलीधर राव के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि, बीजेपी महासचिव का अहंकार देखिये, कह रहे हैं -मेरी जेब में ब्राह्मण हैं, मेरी जेब में बनिया हैं। हे ! अभिमानी मानव, ब्राह्मण और बनिया को जेब में समेटने का दुस्साहस मत करो। ये घमंड और अहंकार बहुत महंगा पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट किया कि राव का यह बयान इन वर्गों का घोर अपमान है। जिस वर्ग के नेताओं ने भाजपा को खड़ा करने में महती भूमिका निभाई, उन वर्गों का यह कैसा सम्मान है। भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में चूर हो चुके हैं। भाजपा नेतृत्व को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications