अवैध संबंध से गुस्साया प्रेमी, बदमाशों को सुपारी दे अपनी ही प्रेमिका का करवाया ये हाल

शक में पागल प्रेमी ने एक दिन दो बदमाशों के पास जाकर अपनी प्रेमिका की सुपारी दे दी। सुपारी मिलने के बाद बदमाशों ने सरेआम उसके उपर तेजाब फेंक करक उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक युवक को अपनी प्रेमिका पर किसी और के साथ अवैध संबंध रखने का शक था। शक में पागल प्रेमी ने एक दिन दो बदमाशों के पास जाकर अपनी प्रेमिका की सुपारी दे दी। सुपारी मिलने के बाद बदमाशों ने सरेआम उसके उपर तेजाब फेंक करक उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

प्रेमी-प्रेमिका का संबंध भी था अवैध

प्रेमी-प्रेमिका का संबंध भी था अवैध

मिली जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ के पचेर में रहने वाला जग्गू लिटौरिया गेंहू का व्यापारी था। जग्गू का उसके साथ ही एक गेंहू का व्यापार करने वाली एक महिला से अवैध संबंध था जोकि काफी समय से चल रहा था। इधर कुछ समय से जग्गू को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध रखने का शक था। जिसके चलते उसने अपने ही बुआ के लड़के और उसके एक साथी को सुपारी देकर महिला पर तेजाब से हमला कराया।

20 हजार की दी थी सुपारी

20 हजार की दी थी सुपारी

जग्गू ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फिंकवाने के लिए दोनों बदमाशों को 20 हजार रुपए की सुपारी दी थी। 10 हजार रूपये पहली किश्त के रूप में बदमाशों को दिये, बाकि के 10 हजार रुपए घटना को अंजाम देने के बाद दिये जाने की डील हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बाईक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पिड़िता का उपचार छतरपुर में कराया गया जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और महिला के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा प्रेमी

जेल के सलाखों के पीछे पहुंचा प्रेमी

पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने जग्गू लिटौरिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जग्गू ने पूरी घटना का खुलासा किया और उसके द्वारा 20 हजार की सुपारी देकर घटना कराना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया और आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया। अब सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+