Madhya Pradesh: भीड़ के बीच फटा बम, 1 की मौत, घायलों की संख्या 15 से अधिक

नई दिल्ली, 15 अगस्त। इंदौर के पास ग्राम बड़गोड थाना क्षेत्र बेरछा में रविवार को एक नाबालिग ने भीड़ के बीच में बम फेक दिया। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में 1 लोग की मौत हो गई। जबकि इसकी चपेट में आने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 7 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

Indore Blast

घटना के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। सूत्रों की माने तो लोग झंडा वंदन के आयोजन की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दो गुट आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद अचानक किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़ने वाला बम लेकर आ गया और उसे भीड़ में फेंक दिया। तेज धमाके के बीच 15 से 7अधिक लोग घायल हो गए। दो को गंभीर चोटें आईं। जिनमें से एक की मौत हो गई है। घायलों में 7 महिला, दो बच्चे और पुरुष शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये घटना महू छावनी के नजदीक बेरछा गांव में हुई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का हाल जानने अस्पताल पहु्ंच परिजनों ने हॉस्पिटल में इलाज को लेकर भी आरोप लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+