Dewas News: बारातियों की कार में ब्लास्ट, 1 की मौत 3 घायल, देवास में दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज
मध्य प्रदेश के देवास में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बारात जाने के लिए तैयार कार में ब्लास्ट हो गया। जिसमें एक बाराती की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

Blast in wedding party car: मध्य प्रदेश के देवास में शादी का जश्न मातम में तब्दील हो गया। बारातियों से भरी एक कार में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कार में शादी की आतिशबाजी के पटाखे रखे हुए थे। बारात रवाना के होने के पहले जोरदार धमाका हुआ। अब इस मामले में दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कभी-कभी जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ जाती है, इंसान इसका अंदाजा भी नहीं लगा पाता। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक शादी के आयोजन में यही हुआ। नेमावर इलाके से खातेगांव के लिए रवाना होने खड़ी बारातियों से भरी कार में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कार की छत उड़ गई और विंड स्क्रीन चकनाचूर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को फ़ौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

देवास पुलिस के मुताबिक कार ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार की डिक्की में बड़ी मात्रा में शादी के आतिशबाजी के पटाखे रखे हुए थे। साथ ही गजकुंडी में उपयोग होने वाला विस्फोटक भी रखा था। हादसा उस वक्त हुआ जब दूल्हे की घर से निकासी हो रही थी। उसी दौरान कुछ लोग डांस कर रहे थे। वहीं बारातियों को ले जाने वाली कार भी खड़ी थी। घटना में दूल्हे के घर के नजदीक रहने वाले सावन शर्मा की मौत हो गई। खुशियों की बारात मातम में बदलते हुए दूल्हे के साथ घर के लोग ही रवाना हुए। घटना के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर की शिकायत पर दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications