भव‍िष्‍य का सागर कैसा हो, बताएंगे सागरवासी, तब तैयार होगा व‍िजन-पत्र

सागर, 24 जून। मप्र सरकार और भाजपा भव‍िष्‍य का सागर कैसा होगा, कहां-क‍िस इलाके में क‍िस तरह और कैसे विकास होगा, इसको लेकर जल्‍द ही व‍िजन-पत्र लाएगी। इसके साथ ही अब तक भाजपा सरकार द्वारा शहर के व‍िकास को जनता के बीच ले जाएंगे। यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र स‍िंह ने कही।

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र स‍िंह

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव में जनता के बीच अब तक हुए कार्यों के साथ जनता के बीच जाएगी। इसके साथ ही आगामी समय में शहर का विकास किस तरह होगा यह विजन-पत्र लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि सागर के अलावा पार्टी का प्रदेश स्तरीय घोषणा-पत्र भी जारी होगा। श्री सिंह ने कहा कि शहर का विकास किस तरह हो इसके लिए जल्द ही प्रमुख बुद्धिजीवियों की एक परिचर्चा भी आयोजित की जा रही है।

उन्होने बताया कि जिले की बरोदिया नप के सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ऐसे ही मालथौन में 15 में से 12 तो बांदरी में 11 भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह बताता है कि जनता का भाजपा सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को लेकर उसके प्रति लगाव है। चर्चा के दौरान मौजूद पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि जिले में विभिन्न निकायों में कुल 47 वार्ड पार्षद भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिसमें इन तीनों निकायों के अलावा देवरी, बीना नपा में दो-दो, सुरखी, बिलहरा नप में दो-दो और शाहपुर नगर पंचायत में 1 पार्षद शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+