'मदरसे बंद किए जाने चाहिए...', BJP विधायक उषा ठाकुर ने आखिर क्यों कही ये बात
मध्यप्रदेश की महू विधानसभा से BJP विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है, जहां विधायक उषा ठाकुर ने एक बार फिर मदरसों को बंद करने की बात कही है। इतना ही नहीं विधायक उषा ठाकुर ने मदरसों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मदरसों में कट्टरता और आतंकवाद का प्रशिक्षण देने की बात कही है।
अपने बेबाक बयानों के लिए सियासत में खास पहचान रखने वाली बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का फिर एक बड़ा बयान सामने आया है, जहां विधायक उषा ठाकुर ने मदरसों को बंद करने की बात कही है। इतना ही नहीं विधायक उषा ठाकुर ने मदरसों पर कट्टरता और आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

विधायक उषा ठाकुर ने कही बड़ी बात
BJP विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि, मदरसे सचमुच बंद किए जाने चाहिए, क्योंकि तार्किक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा, आज के बच्चों को इसकी आवश्यकता है। यह धर्मांधता की, यह कट्टरता की, यह आतंकवाद प्रशिक्षण की सारी शिक्षा मदरसे में ही होती है। इनको बंद किया जाना चाहिए। ऐसा पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने मदरसों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी विधायक उषा ठाकुर मदरसों पर अपनी बेबाक बात रखते हुए अलग-अलग तरह के आरोप लगा चुकी हैं।
इंदौर के मदरसे में हुआ गलत काम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक मदरसा कर्मचारियों को 10 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मदरसा कर्मचारियों पर आरोप लगा है कि, उसने 2 अगस्त को मदरसे में पढ़ने वाले एक लड़के के साथ गलत काम को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने मारपीट कर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस बीच BJP विधायक उषा ठाकुर का मदरसे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
ये भी पढ़े- MP की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर चलाया, हजारों लोगों ने झंडा फहराया












Click it and Unblock the Notifications