मोहन सरकार के कृषि अधिकारी को MLA से जान का खतरा, रंगदारी के आरोप पर SP से शिकायत, कौन रच रहा साजिश
Chachauda MLA Priyanka Meena: मध्य प्रदेश के गुना में एक कृषि अधिकारी ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चाचौड़ा की भाजपा विधायक प्रियंका मीना और उनके देवर अनिरुद्ध मीना पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। विधायक के देवर ने कृषि उपसंचालक अशोक उपाध्याय को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की डिमांड भी की थी।
कृषि विभाग के क़ृषि उपसंचालक अशोक उपाध्याय ने एसपी से लिखित शिकायत में जानकारी दी कि भाजपा विधायक प्रियंका मीना ने मीटिंग के लिए चाचौड़ा बुलाया था। 21 जून को जब चाचौड़ा पहुंचे तो उन्हें विधायक के निजी ऑफिस में बैठने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद मोबाइल छुड़ा लिया गया और उन्हें ऑफिस में बंधक बना लिया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी विधायक के देवर अनिरुद्ध मीना ने अशोक उपाध्याय से 50 लाख रुपये देने की डिमांड रखी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कलेक्टर के बारे में भी अपशब्द कहे गए।
कृषि अधिकारी अशोक उपाध्याय के जानकारी मुताबिक प्रियंका मीना ने विधानसभा चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। जिसकी भरपाई के लिए अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों से अड़ीबाजी की जा रही है।
50 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी और विधानसभा में प्रश्न लगाने की धमकी भी दी गई है। अशोक उपाध्याय के मुताबिक अनिरुद्ध मीना ने टीआई चाचौड़ा के साथ भी मारपीट की बात कबूली है।
वहीं, इस मामले में कृषि उपसंचालक ने एसपी को लिखित शिकायत करते हुए खुद क़ी जान को खतरा बताया है। पीड़ित अधिकारी अशोक उपाध्याय जानकारी अनुसार उन्हें फोन पर भी लगातार धमकाया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधने की नसीहत दी जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications