BJP के सदस्यता अभियान पर उमंग सिंघार ने साधा निशाना, वीडी शर्मा ने दिया करारा जवाब
MP में BJP का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां इस बीच अब सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी पर अलग-अलग तरह के आरोप लगने शुरू हो गए हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है, जहां अब सिंघार के साधे निशाने का जवाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने अंदाज में दिया है।

BJP के सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने x पर वीडियो किया पोस्ट किया था, जिस पर सिंघार ने लिखा था कि, भाजपा का सदस्यता अभियान, या जबरन सदस्य बनाने का जाल भोपाल के छोला रोड स्थित राशन की शासकीय दुकान पर झूठी KYC के नाम पर चलाया जा रहा है! राशन लेने आने वालों की जानकारी के बिना उन्हें BJP का सदस्य बनाकर पार्टी की फर्जी संख्या बढ़ाई जा रही! कई जगह स्कूल और कॉलेज के छात्रों से झूठ बोलकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाए जाने की भी शिकायत सामने आई! इससे की फर्जी सदस्यता तो बढ़ेगी, लेकिन लोगों का Personal Data लीक होने का भी बड़ा खतरा है! इसलिए BJP के लोगों से सावधान रहना और दूरी बनाना बहुत जरूरी है!
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की ओर से साधे गए निशाने पर पलटवार करते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, वीडियो क्रिएट कराए जा रहे हैं, इन वीडियो से कोई रुकावट नहीं आएगी, इससे सदस्यता अभियान और तेजी से चलेगा।
देशभर में BJP का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां हर बार की तरह इस बार भी इंदौर सदस्यता अभियान का खास रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी में है। इंदौर की विधानसभा-1 ने एमपी में सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है, जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विधानसभा एक सदस्यता अभियान के मामले में बेहद आगे निकल चुकी है। मध्यप्रदेश बीजेपी की ओर जारी किए गए आंकडे पर एक नजर ड़ाले तो इसमें इंदौर एक ने अब तक 116 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
ये भी पढ़े- BJP के सदस्यता अभियान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा अव्वल, बनाया खास रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications