BJP के सदस्यता अभियान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा अव्वल, बनाया खास रिकॉर्ड
देशभर में BJP का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां हर बार की तरह इस बार भी इंदौर सदस्यता अभियान का खास रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी में है।
इंदौर की विधानसभा-1 ने एमपी में सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है, जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विधानसभा एक सदस्यता अभियान के मामले में बेहद आगे निकल चुकी है।

मध्यप्रदेश बीजेपी की ओर जारी किए गए आंकडे पर एक नजर ड़ाले तो इसमें इंदौर-1 ने अब तक 116 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। वहीं विधानसभा एक के बाद इंदौर 2 ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। बहरहाल, इंदौर एक और इंदौर दो की ओर से बनाया गया सदस्यता अभियान का ये खास रिकॉर्ड आने वाले दिनों में बीजेपी को कितना फायदा पहुंचा पाता है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा की, इंदौर संस्कारों में अव्वल है,
इंदौर विश्वास में अव्वल है!!, इंदौर संगठन शास्त्र में भी अव्वल है!!!, इंदौर के परिवार जन किसी भी लक्ष्य को संकल्प के रूप में लेते हैं और जब तक उसे पूरा नहीं कर देते, तब तक कदम रुकते नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने अपने अथक प्रयासों से इंदौर महानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में तय लक्ष्य से अधिक सदस्य जोड़कर पूरे प्रदेश में इतिहास रच दिया है। यहां के परिवार जनों की सहभागिता भी भाजपा के प्रति विश्वास और समर्पण का प्रमाण है, जो संगठन की सशक्त जड़ों और भविष्य के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।
MP में BJP संगठन सदस्यता महाअभियान को लेकर अब इंदौर तैयार नजर आ रहा है। 8 लाख से ज्यादा सदस्य केवल इंदौर जिले से बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हासिल करने का प्लान बैठक में संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयार कर लिया है।
इंदौर जब भी कुछ करता है तो रिकॉर्ड कायम हो जाता है। यही कारण है कि, अबकी बार BJP इंदौर से सदस्यता महाअभियान का खास रिकॉर्ड कायम करने की तरफ देख रहा है, जहां इस रिकॉर्ड के अंतर्गत सिर्फ इंदौर से बीजेपी को 8 लाख से ज्यादा सदस्य बनने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े- '3 दिन की मोहलत दे रहा हूं...', जनसमस्या सुन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications