MP News: साइकिल पर निकले वीडी शर्मा, BJP के सदस्यता महाअभियान ने रफ्तार पकड़ी
MP में इन दिनों BJP का सदस्यता अभियान जारी है, जहां इस बीच BJP प्रदेशभर में सदस्य बना रही है। वहीं अबकी बार BJP ने सदस्यता अभियान को लेकर खास टारगेट सेट किया है, जहां इस टारगेट को अचिव करने के लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मैदान संभाल रखा है।
इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलग-अलग अंदाज भी देखने मिल रहे हैं, जहां वीडी शर्मा ने धार में साइकिल चलाकर सदस्यता अभियान को रफ्तार दी है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को धार दौरे पर आए, जहां अलसुबह उनका अलग अंदाज देखने मिला। इस दौरान वे सबसे पहले लालबाग पहुंचे जहां उन्होंने योग किया, वहीं इसके बाद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सूर्या और मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से निकलकर जिम पहुंचे और एक्सरसाइज करते नजर आए. इस दौरान शर्मा ने BJP की टोपी लगा रखी थी, जो सदस्य अभियान को लेकर खास संदेश दे रही थी।
लालबाग परिसर में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों के साथ वीडी शर्मा ने योग किया और सभी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। वहीं शहर में युवा मोर्चा की टीम के साथ साइकिल यात्रा निकालकर सदस्यता अभियान का खास संदेश दिया। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी से बीजेपी की सदस्यता लेने का आग्रह करते हुए खास संदेश दिया है।
MP में BJP संगठन सदस्यता महाअभियान को लेकर अब इंदौर तैयार नजर आ रहा है। 8 लाख से ज्यादा सदस्य केवल इंदौर जिले से बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हासिल करने का प्लान बैठक में संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयार कर लिया है। इंदौर जब भी कुछ करता है तो रिकॉर्ड कायम हो जाता है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP में इन दिनों BJP का सदस्यता अभियान जारी है, जहां इस बीच BJP प्रदेशभर में सदस्य बना रही है।
ये भी पढ़े- Indore: 'आपके बेटे को कोर्ट ने बरी कर दिया?', सवाल सुनते ही कैलाश विजयवर्गीय ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications