MP: बूट पॉलिश की दुकान पर वीडी शर्मा, अपने हाथ से भरा फॉर्म, मोची को बनाया BJP मेंबर

MP में इन दिनों BJP का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां लगातार प्रदेश में BJP के दिग्गज नेता आमजन के बीच पहुंचकर उन्हें BJP की सदस्यता दिलवाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पन्ना दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई है।

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मोची की दुकान पर पहुंचकर दुकान संचालक को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई है।

Panna

कुछ ऐसा है पूरा मामला

BJP प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा अल्प प्रवास पर पन्ना के पवई पहुंचे, जहां विश्राम ग्रह के सामने भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वीडी शर्मा का तुलादान किया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में मरीजों को फल वितरण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नगर परिषद पवई में आयोजित सम्मेलन एवं संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का अलग अंदाज देखने मिला, जहां उन्होंने एकाएक फुटपाथ पर स्थित मोची की दुकान पर पहुंचकर दुकान संचालक को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई।

MP में BJP का सदस्यता अभियान

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मोची को ना सिर्फ बीजेपी की सदस्यता दिलवाई बल्कि कुछ पल उन्होंने मोची के साथ बैठकर वार्तालाप भी की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे। MP में चल रहे BJP के सदस्यता अभियान में इंदौर ने बाजी मारी है, जहां इंदौर की विधानसभा एक और विधानसभा दो फिलहाल आगे चल रही है। वहीं अन्य विधानसभाएं भी नंबर वन बनने की कतार में शामिल है। BJP कार्यकर्ता लगातार सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं.

ये भी पढ़े- 'मेरा पवित्र भाव...', गरबा में गौमूत्र के आचमन पर अब क्या बोले BJP नेता चिंटू वर्मा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+