'मेरा पवित्र भाव...', गरबा में गौमूत्र के आचमन पर अब क्या बोले BJP नेता चिंटू वर्मा, जानिए
मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में जल्द ही अब गरबा महोत्सव शुरू होने वाला है, जहां गरबा महोत्सव शुरू होने से पहले सियासत का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है, लगातार गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों के लिए बयान बाजी का दौर जारी है।
वहीं इस पर इंदौर से BJP जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने गरबा में आने वाले लोगों को गोमूत्र का प्रसाद देने की बात कही थी, जिस पर अब उन्होंने यू-टर्न लिया है।

BJP जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, मैंने बहुत पवित्र भाव के साथ अपनी बहुत पवित्र बात को व्यक्त किया था, लेकिन उसको बहुत से लोगों ने और कांग्रेस ने विवाद का रूप दे दिया। मेरा ऐसा मानना है कि, सभी की अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताएं रहती है, और जो हमारा भारत देश है, वह सर्वधर्म समभाव वाला देश है। मेरे व्यक्तिगत विचार किसी प्रकार के ऐसे नहीं थे, कहीं कोई अनिवार्यता हो, या कहीं कोई रोका-टोकी या प्रतिबंध जैसा कोई विचार नहीं था, बहुत पवित्र भाव था।
BJP जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने कहा था कि, गरबा माता की आराधना का पर्व है, ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें सम्मिलित होना चाहिए। माता की आराधना हमारी बहन-बेटियां करती हैं। समय-समय पर इसमें बहुत सारी चर्चाएं आती है। कुछ लोग ऐसे सम्मिलित हो जाते हैं, जिनको लेकर चर्चाएं होती है। मेरा ऐसा मानना है, और सभी से आह्वान करना चाहता हूं, हम पंडाल में प्रसाद वितरण करते हैं, गौ माता हमारी जो माता है, गोमूत्र हम लोग पीते हैं, प्रसाद स्वरूप सभी को देना चाहिए।
मध्य प्रदेश में गरबा पांडाल में एंट्री को लेकर अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं, जहां इससे पहले पूर्व मंत्री उषा ठाकुर का बयान भी सामने आ चुका है, तो वहीं अब इंदौर से BJP जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए गरबा पंडाल में गोमूत्र का प्रसाद वितरित करने की बात कही है। मध्य प्रदेश के साथ-साथ देशभर में नवरात्रि महोत्सव 3 अक्टूबर से शुरू होगा, जहां इसके लिए तैयारी का सिलसिला जारी है, तो वहीं गरबा की प्रेक्टिस भी अलग-अलग स्थान पर हो रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: क्या गौमूत्र पीने वालों को ही मिलेगी गरबा पंडाल में एंट्री?, BJP जिलाध्यक्ष का बयान












Click it and Unblock the Notifications