पति और बेटी के साथ मिलकर BJP महिला मोर्चा की जिला मंत्री ने चुराईं भैंसें,पहुंचीं जेल

भोपाल। मध्य प्रदेश के भांडेर में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला मंत्री भैंस चोरी के आरोप में जेल पहुंच गई हैं। महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुमन सेन पर अपने पड़ोसी की भैंसें चुराने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी की महिला नेता और उनके पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि 28 अप्रैल शाम चार बजे के करीब सुमन सेन ने ठाकुरदार मोहल्ला के रहने वाले राजेश सिंह सेंगर की भैंसें चुराई। चोरी में उनके पति और उनकी बेटी ने भी साथ दिया।

 BJP leader Suman Sen stolen buffaloes, arrested with husband and daughter in Madhya pradesh.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजेश अपनी दो भैंस और एक पड़िया को चराने ले गया था। थोड़ी देर के लिए वो भैंसों को खेत में बांधकर दुकान चला गया। जब वापस लौटा तो उसकी भैंसें गायब थी। उसने आसपास के लोगों से पूछा, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में उसके एक पड़ोसी फूलसिंह ने बताया कि उसने भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सुमन सेन, उसके पति घनाराम सेन और उनकी बेटी प्रीति सेन को भैंसों को हांकते हुए ले जाते देखा था। इसके बाद राजेश जिला मंत्री के घर के बाहर पहुंच गया। उसने घर के भीतर भैंसों के रंभाने की आवाज सुनी।

राजेश ने भाजपा के जिला मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने जिला मंत्री के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनके घर में छानबीन की। पुलिस को जिला मंत्री सुमन सेन के घर पर भैंसे मिल गई, जिसके बाद भाजपा नेता, उनके पति और बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें आरोपी सुमन सेन के घर भैंसें और पड़िया बंधी मिली, जिसके बाद उन्हें चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+