Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: शिवराज सिंह चौहान के साथ विमान में घूमने वाले BJP नेता हरेंद्र बहादुर सिंह को आखिर क्यों भेजा गया जेल

राजधानी भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता को जेल भेजने पर अब पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता नाराज बताए जा रहे हैं।हरेंद्र बहादुर सिंह को रविवार को अचानक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। उनके जेल भेजने के बाद भाजपा में नीचे से ऊपर तक हड़कंप को बचा हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह तोमर के बार-बार कहने के बाद भी पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। उन्होंने खुद पुलिस को कहा था कि यह गलत कर रहे हो आप, उसके बाद भी हरेंद्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया और जेल भेजा गया।

BJP leader Harendra Bahadur Singh who traveled in the plane with Shivraj Singh Chauhan jailed

कौन है हरेंद्र बहादुर सिंह

बता दे हरेंद्र बहादुर सिंह पिछले 30 साल से भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के पॉलिटिक्स से जुड़े हुए हैं। तमाम बड़े नेताओं के नजदीक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कई दायित्व में रहे हैं वह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं, यदि आप उनके फेसबुक अकाउंट पर जाएंगे तो आपको नरेंद्र मोदी से लेकर शिवराज सिंह चौहान वीडी शर्मा तमाम बड़े-बड़े नेताओं के साथ उनका फोटों भी मिलेंगे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह भी किया है।

BJP leader Harendra Bahadur Singh who traveled in the plane with Shivraj Singh Chauhan jailed

आखिर क्यों हरेंद्र बहादुर सिंह को जेल भेजा गया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरेंद्र बहादुर सिंह की बेटी भोपाल में अटल बिहारी सुशासन संस्थान में प्रतिनियुक्ति पर जॉब करती थी। वही के एक और अधिकारी है, जो इस समय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ओएसडी बन गए हैं। वह भी प्रतिनियुक्ति पर थे। उन्होंने हरेंद्र सिंह की बेटी को अनावश्यक किसी छोटे-छोटे विवाद के कारण से वहां से नौकरी से हटवा दिया। इसी मुद्दे पर हरेंद्र बहादुर सिंह रविवार को अटल बिहारी सुशासन संस्थान में, जहां मुख्यमंत्री आए हुए थे, उनसे बात करने जाना चाहते थे। लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उनकी अधिकारियों के साथ बहस हुई और इसके बाद उन्हें अरेस्ट करके सीधा जेल भेज दिया गया। हालांकि सोमवार को उन्हें जमानत मिल गई। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता उन्हें लेने के लिए सेंट्रल जेल पहुंचे।

लेकिन अब इस गिरफ्तारी से भारतीय जनता पार्टी में नीचे से ऊपर तक हड़कंप बचा हुआ है। खासकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जो ठाकुर नेता है, उन्होंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। भले ही यह विरोध बाहर से दिखाई नहीं दे रहा हो, लेकिन अंदरुनी रूप से पार्टी के नेता इस पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इस घटना के बाद व्यक्तिगत रूप से काफी नाराज बताए जाते हैं।

BJP leader Harendra Bahadur Singh who traveled in the plane with Shivraj Singh Chauhan jailed

क्यों हो रही है चर्चा

दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बहादुर का इतना बड़ा अपराध नहीं था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाता और जेल भेजा जाता। अधिकारी चाहते तो उनको थाने ले जाते और समझाइए देकर छोड़ देते हैं। केवल अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक पिता, जो भारतीय जनता पार्टी की पिछले 30 साल सेवा कर रहा है। उसे जेल भेजना क्या सही है? भाजपा में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, हरेंद्र सिंह भाजपा की वह नेता है, जो शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ विमान में घूमा करते थे।

इसलिए हरेंद्र बहादुर सिंह की गिरफ्तारी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। पार्टी के अंदर इस मुद्दा बन गया है बेशक हरेंद्र बहादुर सिंह जेल से छूटकर आ गए है, लेकिन पार्टी में एक चर्चा है कि आखिर क्या ब्यूरो कैसी इतनी दमदार हो गई है क्या मुख्यमंत्री का स्टाफ इतना दमदार हो गया कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जेल भेज देंगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+