MP News: मुश्किल में फंसे युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह, BJP ने दर्ज कराई FIR
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का मजाक उड़ाने और भ्रामक पैरोडी सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह पर लगा है, जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह पर आरोप लगाते हुए बीजेपी आईटी सेल के नेताओं ने पुलिस से शिकायत की है।
वहीं पुलिस ने बीजेपी नेताओं की शिकायत पर मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ नगर संयोजक निमेष पाठक ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें यह बताया गया है कि, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का मजाक उड़ाने के साथ-साथ भ्रामक पैरोडी पोस्ट की है। वहीं इसके बाद अब भाजपा नेता के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने दर्ज की FIR
BJP आईटी सेल के संयोजक निमेश पाठक की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस अधिकारियों का मानना है कि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, और मामले की विस्तृत जांच के बाद कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इधर, इंदौर के बाद मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का सिलसिला जारी है, जहां लगातार भाजपा आईटी सेल के नेता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
ये भी पढ़े- 'मेरा पवित्र भाव...', गरबा में गौमूत्र के आचमन पर अब क्या बोले BJP नेता चिंटू वर्मा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications