मध्य प्रदेश: भाजपा नेताओं ने डांसर के साथ लगाए ठुमके, नोटों की हुई बरसात
सागर। दशहरा खत्म होने के बाद अलग-अलग राज्यों से रामलीला के दौरान अश्लील डांस के वीडियो सामने आ रहे हैं। इस मामले में कई जगहों से वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी तरह का एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से आया है। जहां भाजपा नेताओं ने स्टेज पर चढ़ जमकर डांस किया और डांसरों पर पैसे लुटाएं। इस दौरान भाजपा के नेताओं के डांस व पैसा लुटाने की हरकत को किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बता दें कि डांस कर रहे नेता सागर जिले के शाहपुरा से भाजपा उपाध्यक्ष और पार्षद के पति हैं। इस मौके पर फूहड डांस भी किया गया। भाजपा के नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पार्षद पति ने डांसर पर नोटों की बरसात की। महोदय इस डांस में इतने मदमस्त हो गए और यह भी भूल गए कि अभी आचार संहिता लगी है।
हमारे पास मौजूद वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि भाजपा नेता आखिर किस तरह से फूहड डांस पर पैसा लुटा रहे हैं। इस आयोजन को लेकर भाजपा पार्षद का कहना है कि सागर भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह आयोजन कराया था। सवाल यह है कि इस तरह के आयोजन हो जाते और प्रशासन को खबर नही होती।












Click it and Unblock the Notifications