MP में संत रविदास समरसता यात्राएं आज से प्रारंभ, CM शिवराज सिंगरौली से शुभारंभ करेंगे

Madhya Pradesh के पहले संत रविदास लोक का निर्माण सागर में होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेशभर के सभी जिलों से पवित्र नदियों का जल और एक-एक मुट्ठी मिट्टी सागर लाई जाएगी। पांच जिलों से अलग-अलग समरसता यात्रा के माध्यम से इन्हें एकत्रित किया जाएगा। श्योपुर से पहली यात्रा प्रारंभ होगी, इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे वहीं सिंगरौली से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। नीमच से संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं लाल सिंह आर्य, बालाघाट में मंत्री भूपेंद्र सिंह और धार जिले के मांडव से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समरसता यात्राओं को ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे।

CM Shivraj समरसता यात्राओं का ​शुभारंभ करेंगे, सागर आएंगी

संत शिरोमणि रविदास लोक (Ravidas Lok) का सागर में भव्य निर्माण होने वाला है। इसके लिए प्रदेशभर में समरस्ता यात्रा मंगलवार से प्रारंभ हो रही हैं। पहली यात्रा श्योपुर से प्रारंभ होगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इसके अलावा प्रदेश में नीमच, मांडव, सिंगरौली, बालाघाट भी यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान करीब 350 छोटी-बड़ी नदियों का जल एकत्रित कर सागर लाया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी 12 अगस्त को संत रविदास लोक का भूमिपूजन करेंगे।

इन ​पांच जिलों से प्रारंभ होंगी समरसता यात्रा
संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए समरसता यात्राएं प्रदेश के 5 जिलों से निकाली जाएंगी। जिन स्थानों से संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा निकलेगी, उनमें नीमच, मांडव, सिंगरौली, बालाघाट और श्योपुर शामिल है। संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा को लेकर यात्रा प्रभारी और सह प्रभारी बनाए जा चुके हैं। यह यात्राएं मध्य प्रदेश के 50 जिलों को कवर करते हुए सागर अलग-अलग समय में पहुंचेंगी। सागर जिले में इसका समापन होगा। यात्रा मे संत रविदास जी का चित्र, पादुकोण एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियां भी उल्लेखित होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+