MP में डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है BJP, इन्हें मिल सकती है सत्ता की चाबी
MP में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना ली है, जहां अब सरकार बनाने को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं अब BJP सरकार बनाने पर मंथन करती नजर आ रहे हैं। वहीं सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग समीकरण पर बात होनी शुरू भी हो गई है।
राजधानी दिल्ली में BJP संगठन अलग-अलग मुद्दों पर मंथन करते और खास प्लान तैयार करते नजर आ रहा हैं। वहीं सियासी गलियारों में चली सुर्खियों को सुना जाए तो इसमें इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है की, अबकी बार BJP मध्यप्रदेश में डिप्टी सीएम बनाने की ओर देख सकते हैं।

इन्हें मिल सकता है मौका
सियासत के जानकारों की माने तो दूसरे राज्यों में BJP ने जिस प्लानिंग के तहत डिप्टी सीएम का फॉर्मूला अपनाया है। वह सक्सेसफुल साबित होता भी दिखाई दिया है, यही कारण है की मध्यप्रदेश में भी अबकी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली BJP डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर विचार कर सकती है। वहीं यदी पार्टी डिप्टी सीएम बनाने की ओर देखती है तो इसके लिए पार्टी को कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह और वीडी शर्मा जैसे नेता नजर आ सकते हैं।
ये है सियासी समीकरण
सियासत के जानकारों की माने तो पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम बनाने की सबसे पहली और खास वजह उन सियासी समीकरणों को साधना है, जिसका उपयोग लोकसभा चुनाव में किया जा सके। वहीं एक से ज्यादा नेता को तो सीएम बनाया नहीं जा सकता इसलिए दो या तीन नेताओं को संगठन डिप्टी सीएम की कुर्सी देकर पार्टी अन्य नेताओं की नाराजगी दूर करने का काम कर सकती है। इसके अलावा जातिगत समीकरण को साधने के लिए भी पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम फॉर्मूला अपनाया जा सकता है।
ये भी पढ़े- MP के 'मन में मोदी', लेकिन MODI के मन में कौन?, किसे मिलेगी CM की कुर्सी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications