MP के 'मन में मोदी', लेकिन MODI के मन में कौन?, किसे मिलेगी CM की कुर्सी, जानिए
MP Election 2023: BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है, जहां सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है. एमपी की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर इस बात को बखूबी बतला दिया की एमपी के मन में मोदी है, लेकिन अब एमपी में सीएम बनाने के लिए मोदी के मन में कौन है, इसे लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं.
एमपी में मिली प्रचंड जीत के बाद अब संगठन सीएम फेस को लेकर प्लान तैयार करेगा, लेकिन सियासी सूत्रों की माने तो एमपी का सीएम कौन होगा, ये तय करने में पीएम नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका रहेगी. फिलहाल, सियासी गलियारों में चल रही चर्चा को कान लगाकर सुना जाए तो इसमें सीएम फेस को लेकर सबसे आगे एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान का नाम चलता दिखाई दे रहा है, तो वहीं कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा के नाम पर भी विचार किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

सीएम शिवराज पहली पसंद
सियासी सूत्रों की माने तो एमपी में मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठन एक बार फिर सीएम शिवराज के नाम पर भरोसा जता सकता है, तो वहीं पीएम मोदी भी सीएम शिवराज के नाम पर मुहर लगा सकते हैं, जिसके पीछे की वजह एमपी में मिली प्रचंड जीत, और लोगों पर सीएम शिवराज को लेकर बढ़ा विश्वास है. वहीं संगठन लोकसभा चुनाव में भी सीएम शिवराज के चेहरे का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है.
कैलाश विजयवर्गीय दौड़ में शामिल
शिवराज सिंह चौहान के बाद मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे यदी कोई नाम है तो वह नाम कैलाश विजयवर्गीय का है, जिसके पीछे की अहम वजह विजयवर्गीय का लंबा अनुभव है. वहीं विजयवर्गीय को पीएम मोदी और अमित शाह की गुड लिस्ट में शामिल नेता माना जाता है. चर्चा तो ये भी है की एमपी में बीजेपी को प्रचंड जीत दिलाने में विजयवर्गीय का अहम योगदान है.
तोमर हो सकते हैं चेहरा
दिमनी विधानसभा से जीत हासिल करने वाले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं, जिसके पीछे की वजह तोमर का लंबा राजनैतिक अनुभव है. वहीं तोमर को पीएम मोदी का सबसे विश्वसनीय माना जाता है.
प्रहलाद पटेल भी बन सकते हैं सीएम
प्रहलाद पटेल ने विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है, तो वहीं अब प्रहलाद पटेल का नाम भी सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री बनने के लिए चलता सुनाई दे रहा है, जिसके पीछे की वजह प्रहलाद पटेल का लंबा सियासी अनुभव है. वहीं लोकसभा चुनाव से पहले ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बीजेपी पटेल पर भरोसा जता सकती है.
सिंधिया को मिल सकता है मौका
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भले ही विधानसभा चुनाव ना लड़ा हो, लेकिन बावजूद इसके सिंधिया को सीएम बनाने पर बीजेपी विचार सकती है. सिंधिया को पीएम मोदी की गुड लिस्ट में शामिल नेता माना जाता है, साथ ही सिंधिया को सीएम बनाकर संगठन एक अलग संदेश सियासत में देने की कोशिश कर सकता है. वहीं ग्वालियर चंबल अंचल पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए भी सिंधिया का प्रयोग संगठन बतौर सीएम किया जा सकता है.
पीएम मोदी के खास वीडी शर्मा
मध्यप्रदेश के चुनाव अभियान में पीएम मोदी के सबसे नजदिक यदी कोई नेता रहा है, तो इसमें सबसे पहला नाम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का है, इतना ही नहीं चुनाव अभियान के दौरान पीएम मोदी ने शर्मा की पीठ भी थपथपाई थी. वहीं अब संभावना जताई जा रही है की सीएम फेस के लिए संगठन वीडी शर्मा के नाम पर भी चर्चा कर सकता है.
ये भी पढ़े- Indore Election Result 2023: इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर BJP की बंपर जीत
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications