MP News: कांग्रेस-BJP में शुरू हुआ वार-पलटवार, दोनों पार्टियों के अध्यक्षों ने संभाला मैदान
कांग्रेस ने एमपी में बड़ा बदलाव करते हुए जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जहां अब बतौर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी एक्टिवीटी का दम दिखा रहे हैं. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी लगातार कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं, जहां अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं.
जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही अब कांग्रेस में नई जान नजर आ रही है. यही कारण है की, पटवारी भी लगातार बीजेपी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. इधर, पटवारी के साधे निशाने का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी बखूबी जवाब दे रहे हैं.

कांग्रेस ने पटवारी को बनाया अध्यक्ष
MP में कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बीच अब कांग्रेस हाई कमान की ओर से हार को लेकर मंथन किए जाने के बाद जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कुछ ऐसा रहा सियासी करियर
जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।
ये भी पढ़े- MP News: कांग्रेस ने भंग की प्रदेश कार्यकारणी, कैसी होगी जीतू पटवारी की नई टीम, जानिए












Click it and Unblock the Notifications