MP News: कांग्रेस ने भंग की प्रदेश कार्यकारणी, कैसी होगी जीतू पटवारी की नई टीम, जानिए
मध्य प्रदेश कांग्रेस में लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हीं बदलावों के मद्देनजर कांग्रेस के नवागत प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। वहीं अब कांग्रेस नए सिरे से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेगी। अब से कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है, जहां इसके बाद यह बड़ा फैसला कांग्रेस की ओर से लिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि, आगामी अध्यक्ष तक जिला अध्यक्ष पूर्व की तरह ही काम करते रहेंगे। इधर, अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नए आदेश का इंतजार है।

कांग्रेस की कार्यकारणी भंग
कांग्रेस ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाते हुए संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश की है, साथ ही हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी पद की जिम्मेदारी भी भंवर जितेंद्र सिंह को सौंपी है। पटवारी और जितेंद्र सिंह दोनों ने प्रदेश कार्यकारणी भंग करने का फैसला किया है, जहां अब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नए जोश के साथ नई टीम बनाएंगे। वहीं पटवारी की इस नई टीम में किसे जगह मिलेगी ये आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल पटवारी की नई टीम में जगह पाने के लिए कांग्रेसियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पटवारी अपनी टीम को आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से बेहद मजबूत बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां अब टीम पटवारी आने वाले दिनों में अपना दम दिखाने में कितना कामयाब हो पाएगी, ये वक्त बताएगा।
भोपाल में हुआ महामंथन
राजधानी भोपाल में कांग्रेस की ओर से बड़े बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर के दिग्गज कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया था। वहीं इस बैठक में अलग-अलग मुद्दों को लेकर मंथन हुआ, जहां इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा समेत प्रदेश भर के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर मंथन भी हुआ है, जहां आने वाले वक्त में यह कांग्रेस की मजबूती की ओर इशारा कर रहा है।
ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या छोड़ देंगे अपना पद, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications