Itarsi News: तलवार से केक काटकर गुंडों का बर्थ डे सेलिब्रेशन, बीच रोड पर शराबखोरी और मचाया आतंक

एमपी में गुंडों को कानून के हौसले इतने बुलंद है, कि इटारसी में बीच सड़क पर तलवार से केक काटते नजर आए। इससे पहले दर्जन भर बदमाशों ने रोड ही शराबखोरी की। पुलिस पहुंची तो सभी भाग गए।

itarsi

एमपी के गुंडे बदमाशों ने सड़क को भी अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन और अय्याशी का अड्डा बना लिया हैं। मामला इटारसी का है, जहां बालाजी मंदिर के नजदीक रोड पर कुछ गुंडों ने पहले तो शराब पी फिर बाइक की सीट पर बर्थ-डे केक सजा कर उसे तलवार से काटा। आधी रात तक यह हुडदंग चला और आसपास मोहल्ले के लोग परेशान होते रहे। काफी देर बाद जैसे ही पुलिस पहुंची तो बदमाश तलवार लहराते हुए भाग गए।

cake

मप्र के इटारसी में कुछ गुंडा तत्वों ने रात को जमकर आतंक मचाया। शहर के बालाजी मंदिर के पास 3-4 बाइक पर सवार होकर पहुंचे करीब दर्जन भर बदमाशों ने खुलेआम शराबखोरी की। फिर बीच सड़क पर बाइक पर बर्थडे केक सजा लिए। मोबाइल और ब्लू टूथ पर तेज गाने बजाते हुए हुडदंग मचाने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने तलवार से केक काटा और अपने एक साथी का बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। उस रास्ते से निकल रहे लोग गुंडों की हरकतें देखकर दहशत में आ गए। रात 12 बजे तक खूब शोर-शराबा होता रहा और आसपास रहने वाले लोग भी परेशान हुए। तलवार लहराते डांस करते युवकों की करतूत की खबर पुलिस को दी गई । काफी देर बाद डायल 100 की गाड़ी जब पहुंची तो आरोपी भाग खड़े हुए।

goons

आपको बता दें इटारसी के जिस इलाके में यह घटना हुई वह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा का क्षेत्र है। परेशान क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना की खबर शर्मा को भी की। शर्मा ने इस मामले में एसपी से मुलाकात की और रहवासी कॉलोनियों में गुंडे बदमाशों की ऐसी हरकतों पर अंकुश लगाने की मांग की । शर्मा का कहना है कि शहर में आए दिन इस तरह की घटनाएँ सामने आ रही है। आम लोगों का जीना दूभर हो गया। पुलिस अब इस मामले में CCTV फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों का पता लगा रही है। इससे पहले कुछ महीनों पहले जबलपुर में भी कुछ तत्व सड़क पर ही ऐसी हरकते करते नजर आए थे।

ये भी पढ़े-सड़क पर डॉन की बर्थ-डे पार्टी में धांय-धांय, अब पुलिस काटेगी केक !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+