Sagar: अंडमान एक्स्रपेस में महिला को लूटा, बदमाशों से अकेले ही भिड़ गई तो ट्रेन से नीचे फेंक दिया
पलवल से नागपुर जा रही महिला से बीना स्टेशन के पास चलती ट्रेन में लूट करने, महिला द्वारा बदमाशों का दमदारी से मुकाबला करने के बाद बदमाशों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। महिला का बीना अस्पताल में इलाज किया गया।

बीना के आसपास ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में गंभीर मामला सामने आया है। इसमें अंडमान ट्रेन में सफर कर रही अकेली महिला से लूट कर ली गई। बदमाशों ने चलती ट्रेन में महिला को चाकू दिखाकर पर्स छीन लिया। महिला दमदारी से बदमाशों से भिड़ गई तो उसे ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। बेहोशी की हालत में रात करीब दो बजे महिला को बीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का एक पैर फ्रेक्चर हो गया तो शरीर में चोटें आई हैं।
बीना अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार नागपुर के राधाकृष्ण नगर, सद्गुरु सोसायटी में रहने वाली राजकुमारी पति गिरजाशंकर पाठक (53) अंडमान एक्सप्रेस के एस-1 कोच में बर्थ नंबर 68 पर पलवल से नागपुर की यात्रा कर रही थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे ट्रेन के बीना स्टेशन से रवाना होते ही आउटर के पास चलती ट्रेन में बदमाश ने महिला का पर्स छीन लिया। महिला बदमाश के पीछे भागी और उससे पर्स वापस लेने का प्रयास किया तो बदमाश ने महिला को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। रात में पेट्रोलिंग टीम ने महिला को बेहोश पड़े देखा तो इसकी सूचना आरपीएफ को दी थी। महिला को रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के होश में आने के बाद जानकारी लेकर परिजन से संपर्क कर सूचना भेजी गई थी। राजकुमारी पाठक ने पुलिस को बताया कि उनके पर्स में मोबाइल फोन, नकद रुपए और कई आवश्यक दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद उसके दो बैग भी ट्रेन में ही छूट गए थे।
Recommended Video
इंटरनेट पर सर्चिंग कर रिश्तेदार तक पहुंचे डॉक्टर
अस्ताल में भर्ती महिला ने परिजनों की जानकारी तो दे दी, लेकिन उसे किसी का भी मोबाइल या फोन नंबर याद नहीं था। सिविल अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र पाठक ने बतचीत की तो पता चला कि उनका दामाद सुखबिंदर सिंह पलवल टोल प्लाजा पर इंजीनियर है। डॉक्टर ने इंटरनेट पर काफी देर सर्च कर सुखबिंदर का मोबाइल नंबर पता कर लिया। उन्हें फोन पर जानकारी दी और परिजन तक घटना की जानकारी पहुंचाई। राजकुमारी की वीडियो कॉल पर बात भी कराई और उनके परिजन को जानकारी पहुंचाई। दोपहर में उनके परिजन बीना आकर महिला को अपने साथ घर ले गए हैं। आरपीएफ ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि बीना में तीन महीने में चलती ट्रेन में चोरी और लूट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications