कार की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, सवार को नहीं आई खरोंच! हादसे का हैरतअंगेज वीडियो
टीकमगढ़। जाको राखे साइयां मार सके न कोई, CCTV कैमरे में कैद हुई ऐसी ही एक भीषण दुर्घटना की तस्वीर तो यही सिद्ध करती है। मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के ओरछा थाना क्षेत्र का है। यहां एक बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। बाइक सवार सातार नदी के पुल से नीचे गिर गया, लेकिन हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

ओरछा के पास चंद्रशेखर आजाद शरणस्थली के करीब से सातार नदी निकली है। इसके पुल पर बेरिकेडिंग नहीं लगी हुई है। बीते रोज कार के ठीक पीछे चल रहे दो युवकों की बाइक कार से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलते हुए बाइक सहित पुल के नीचे नदी में जा गिरे। लेकिन इस हादसे में दोनों युवक बच गए। हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देख सकते है किस प्रकार बाइक कार से टकराई और हवा में उछलते हुए नदी में जा गिरे। घटना को देखकर लगा रहा था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो जायेगी, लेकिन दोनों को एक खरोंच तक नहीं आई।
टेम्पो चालक की पिटाई
आपकों बता दें घटना के बाद कार सवार और लोगों ने नदी में बाइक सवारों को बचान की जगह टेम्पों चालक को नीचे खींचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद टेम्पो चालक को नदी में फेंक दिया। इतना सबकुछ होने के बावजूद भी किसी भी पक्ष ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।












Click it and Unblock the Notifications