MP: छात्रवृत्ति नहीं पाने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, जानें सरकार कब तक खातों में भेजेगी राशि !

मध्य प्रदेश सरकार के तहत संचालित की जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ नहीं पाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार की तरफ से जल्द ही बचे हुए छात्रों के खाते में राशि भेजी जाएगी।

भोपाल, 24 जून। मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश की शिवराज सरकार की तरफ से जल्द ही अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के बचे हुए करीब 7 लाख छात्रों को छात्रवृति भेजी जाएगी। इसको लेकर संबंधित विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा पोर्टल पर सभी छात्रों के बैंक खाते अपडेट करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

mp students scholarship

इस संबंध में भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह रूटीन प्रक्रिया है, डीपीआई की तरफ से इस तरह के निर्देश सामान्यत: दिए जाते हैं। छात्रों के बैंक खाते अपडेट होने के बाद राज्य सरकार की तरफ से चरणबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति भेजने की निर्धारित तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो छात्रवृत्ति की राशि जून के आखिरी सप्ताह तक छात्रों के खातों में भेज दी जाएगी।

छात्रों को 20 तरह की छात्रवृत्ति योजनाओं का मिलता है लाभ
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 20 तरह की छात्रवृत्ति योजनाएं वर्तमान में संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत करीब 80 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। ये छात्रवृत्ति निःशक्तजन छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति, अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति, पितृहीन कन्याओं की छात्रवृत्ति, प्री- पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन योजनाओं के लिए राज्य सरकार की तरफ से लगभग 700 करोड़ रुपए खर्च किया जाता है। लेकिन नया सत्र 2022-23 शुरू होने के बावजूद अबतक 7 लाख छात्रवृत्ति नहीं मिली है। क्योंकि इन सभी छात्रों का बैंक अकाउंट नहीं अपडेट था। वहीं, कई छात्रों का बैंक अकाउंट भी गलत था।

इन सभी छात्रों को स्कॉलरशिप जल्द मिल सके, इसलिए डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा पोर्टल पर सभी छात्रों के बैंक खाते अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+