MP NEWS: सिवनी गोवंश हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार, नागपुर से होती थी फंडिंग
सिवनी के धूमा, धनोरा और पलारी क्षेत्र में मवेशियों की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने गुरुवार शाम को बताया कि गोवंश-वध के एवज में फडिंग के मामले की जांच में सामने आया है।
महाराष्ट्र के नागपुर के मोमिनपुरा निवासी आरोपी इसरार अहमद के माध्यम से अन्य तस्करों को गोवंश-वध करने के लिए भारी रकम दी जाती थी। फंडिंग का पैसा इसरार को मिलता था। इसकी जांच अभी भी चल रही है।

इसके अलावा जानकारी दी गई कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र को भंग करने के उद्देश्य से गोवंश-वध की घटना की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है। प्रकरण की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा कि इस हत्या मामले में आरोपियों का मूल उद्देश्य क्या था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नागपुर निवासी सात आरोपित भी शामिल हैं। त्यौहार के दौरान सिवनी पुलिस की सख्ती को देखते हुए गोवंश की तस्करी में असफल आरोपियों ने हत्या के बाद गोवंश को जंगल और नदी में छोड़ दिया था। महाराष्ट्र के नागपुर के आरोपियों ने वारदात का षडयंत्र रचा था।

पूर्व में 5 आरोपियों पर हुई कार्रवाई
इस मामले में शामिल पांच आरोपी वाहिद खान, शादाब खान, संतोष कवरेती, रामदास उइके और इरफान मोहम्मद पर कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) की कार्रवाई की है। अन्य आरोपियों के अपराधिक प्रकरणों की जांच की जा रही है। जरूरत होने पर संबंधितों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
मामला का विवरण
धूमा, धनौरा और पलारी थाना क्षेत्र में 19, 20 और 21 जून को जंगल और वैनगंगा नदी में 65 नग गौवंश मिला था, जिनकी हत्या हो गई थी। इस पर धूमा, धनौरा और पलारी पुलिस ने चार अलग-अलग अपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में लिया था। इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी वाहिद खान, शादाब खान, इरफान मोहम्मद के मकानों को जेसीबी से 24 जून सोमवार को तोड़ा जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. इसरार पिता मंजूर अहमद - निवासी: मोमिनपुरा, महात्मा फुले बाजार, नागपुर
2. वाहिद पिता मजीद खान - निवासी: ग्राम ग्वारी, पलारी थाना, केवलारी जिला सिवनी
3. शादाब खान पिता इसराइल खान - निवासी: ग्राम ग्वारी, पलारी थाना, केवलारी जिला सिवनी
4. अब्दुल अजीज पिता मोहम्मद इदरिस - निवासी: टेकानाका, नागपुर
5. वसीउल्ला अब्दुल लतीफ अंसारी - निवासी: हाजी अब्दुल मजीद लीडर रोड, मोमिनपुरा, नागपुर
6. मोहम्मद वकील अहमद पिता वली अहमद - निवासी: मोमिनपुरा, महात्मा फुले बाजार, नागपुर
7. मोइनुद्दीन पिता मोहम्मद इसराइल - निवासी: महात्मा फुले बाजार, नागपुर
8. मोइनुद्दीन पिता सलाउद्दीन अंसारी - निवासी: सैफनगर, नागपुर
9. निसार अहमद उर्फ कलंदर पिता हाजी बहुद्दीन अंसार - निवासी: नगर, नागपुर
10. रफीक अहमद वली मोहम्मद - निवासी: महात्मा फुले नगर, नागपुर
11. रफीक पिता अहमद खान - निवासी: बादलपार चौकी
12. अब्दुल करीम पिता अब्दुल हन्नान - निवासी: ग्राम खैरी, थाना कान्हीवाडा
13. संतोष करवेती पिता बृजलाल करवेती - निवासी: ग्राम गर घटिया, थाना धूमा, जिला सिवनी
14. रामदास उइके पिता महेंद्र उइके उर्फ करिया - निवासी: ग्राम पुतर्रा, थाना धूमा, जिला सिवनी
15. अनिल पड़वार पिता किसन पडवार - निवासी: पुतर्रा, धूमा
16. सना उर रहमान पिता अब्दुला - निवासी: ग्राम ग्वारी, थाना केवलारी
17. इरफान पिता फैज मोहम्मद - निवासी: खैरी, थाना केवलारी
18. अहसान पिता इरफान मोहम्मद - निवासी: खैरी, थाना केवलारी
19. प्रहलाद पिता मानकलाल पंद्रे - निवासी: कडवे थांवरी, थाना धनौरा
20. वीरसिंह पिता चैतलाल काकोडिया - निवासी: कडवे थांवरी, थाना धनौरा
21. मुंशीलाल पिता धरमसिंह पंद्रे - निवासी: कडवे थांवरी, थाना धनौरा
22. सोनू ऊर्फ इतुआ पिता चोपसिंह धुर्वे - निवासी: सालीवाडा, मुनीर, थाना धनौरा
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications