Bhopal News: नामांतरण के मामले में लापरवाही करने पर भोपाल कलेक्टर ने पटवारी को किया सस्पेंड
MP News: जिले के टीटीनगर सर्कल में एक महिला पटवारी की लापरवाही के चलते कलेक्टर ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया है। संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा दिए गए निराकरण के निर्देश के बावजूद, पटवारी ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों में समय पर रिपोर्ट नहीं लगाई थी।
इस पर सख्त निर्णय लेते हुए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पटवारी अनुराधा पटेल को निलंबित कर दिया है।बता दे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नामांतरण को लेकर प्रदेश के अधिकारियों और पटवारी को चेतावनी दी थी कि अगर रजिस्ट्री होने के बाद एक महीने के अंदर आमंत्रण नहीं होता है तो इसे लापरवाही मानी जाएगी और सख्त एक्शन लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, एक आवेदक वीरेंद्र मेवाड़ा ने नामांतरण के बाद आनलाइन अपडेशन के लिए एक महीने से परेशानी झेली थी। उसने शिकायत की थी कि पटवारी अनुराधा पटेल ने उसे तकलीफ में डाला और समय पर आपडेट नहीं किया।
इसके बाद, एडीएम हरेंद्र नारायण ने तहसीलदार के साथ जांच कराई, जिसमें पता चला कि पटवारी ने 15 अन्य मामलों में भी समय पर रिपोर्ट नहीं लगाई है।
इस घड़बड़ी के बाद कलेक्टर ने निलंबन का निर्णय लेते हुए कहा, "कर्मचारी को आवश्यक रिपोर्टिंग करना हमारे प्रशासनिक नियमों का हिस्सा है और इसमें कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" आवेदक वीरेंद्र मेवाड़ा ने इस मामले में न्याय की मांग की है और उम्मीद है कि उचित कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications