अबू फैजल समेत तीन सिमी आतंकियों को आजीवन कारावास की सजा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक अदालत ने 3 सिमी आतंकियों को आजीवन उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आतंकवाद अबू फैजल के साथ उसके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सिमी सरगना अबु फैजल, अब्दुल्ला उर्फ अल्ताफ हुसैन और रकीब को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा के साथ-साथ तीनों आतंकियों को 6 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।

विशेष न्यायाधीश गिरीश दीक्षित ने 2 जनवरी 2009 में युवा मोर्चे के कोषाध्यक्ष राजू दुबे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रमोद तिवारी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सिमी के तीन आतंकियों को ये सजा सुनाई। हमले में प्रमोद तिवारी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन राजू दुबे को कई जगह गोलियां लगी थी।
पुलिस ने पहले तो इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। बाद में उनपर हत्या के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को उकसाने, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सुनवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications