MP News: उज्जैन के महाकाल लोक की तरह नागलवाड़ी में बनेगा भीलट देव लोक, CM शिवराज सिंह ने किया ऐलान
MP News:
MP News: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बडवानी जिले के नागलवाडी में घोषणा कि महाकाल लोक की तर्ज पर शिरधाम भीलटदेव लोक का निर्माण कराया जाएगा। पहली बार शिरधाम भीलट देव के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज ने भीलट देव मंदिर को अद्भूत बोला है। उन्होंने भीलट देव की पूजा पाठ कर आरती उतारी। उन्होंने घोषणा कि भीलटदेव लोक के माध्यम से शिखरधाम पर सारी सुविधाओं के लिए कॉरिडोर बनाया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विकास पर्व की शुरुआत की। उन्होंने नागलवाडी व पाटी सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस अवसर को उन्होंने खरगोन-बड़वानी जिले के लिए गौरव का दिन बताया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले कि नगलवाडी और पाटी सिचाई उद्वहन योजनाओं से कई गांवो में सिचाई होगी। किसानों को जिंदगी में खुशहाली आएगी। इस दौरान पशुपालन मंत्री प्रेमसिह पटेल, सांसद गजेन्द्र सिह पटेल,प्रभारी मंत्री हरदीप सिह डंग, पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे, खरगोन बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिह राठौर, बडवानी जिला अध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व मंत्री अन्तरसिह आर्य, बालकृष्ण पाटीदार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
बताते चलें कि मंच से खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्र सिह पटेल की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज ने भीलट देव लोक का प्रस्ताव बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
गौरतलब है कि,155.72 करोड़ रुपये की पाटी उद्वहन सिंचाई परियोजना से बड़वानी और पाटी तहसील के 23 गांवों में 14850 एकड़ में कृषि भूमि नर्मदा जल से सिंचित होगी। साथ ही 5.37 मेगावाट विद्युत की खपत होगी। उधर 1173 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना से खरगोन जिले के 74 गांव और बड़वानी जिले के 50 गांव सिंचित होंगे। वहीं, परियोजना से 1,17500 एकड़ में सिंचाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications