Bharat Jodo Yatra में प्रियंका गांधी की कल होगी एंट्री, 26 नवंबर को करेंगी पीसी
Bharat Jodo Yatra में प्रियंका गांधी की कल होगी एंट्री, 26 नवंबर को करेंगी पीसी
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली है, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi vadra) भी शामिल होंगी। यह पहला मौका होगा, जब उत्तर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने बताया, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चार दिनों के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी मीडिया से बातचीत करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा कल सुबह 6 बजे मध्य प्रदेश में एंट्री कर जाएगी। यह यात्रा बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में एंट्री करेगी। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने भी कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की जानकारी दी थी।
भारत जोड़ो यात्रा बुधवार 23 नवंबर को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव पहुंचेंगे, यह गांव मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर बसा है। कांग्रेस ने यहां यात्रा की जोरशोर से शुरुआत की है। तो वहीं, आपको बता दें कि प्रियंका गांधी बीते सात सितंबर से आरंभ हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' में अब तक नहीं हुई। वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं। लेकिन, अब प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल होंगी।












Click it and Unblock the Notifications