'वोट भले लो, लेकिन ध्यान भी दो...', MP के नेताओं को बागेश्वर सरकार की नसीहत

मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित सिमरिया में श्री श्री 1008 श्री किशोरदास जु महाराज वृंदावन धाम द्वारा भक्तमाल कथा का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है, जहां इस धार्मिक अनुष्ठान में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल हुए।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान में लगभग 2 घण्टे तक शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी है।

Panna

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिमरिया आने की सूचना जैसे ही पूरे क्षेत्र में फैली, वैसे ही हजारों की संख्या में लोग बागेश्वर सरकार के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौजूद रही। कार्यक्रम के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की है, जहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखने के साथ ही पन्ना जिले में लगातार हो रहे पलायन पर ध्यान देने के लिए नेताओं को नसीहत दी है।

बागेश्वर सरकार ने कहा की, सिमरिया में भक्तमाल की गाथा गाई, जा रही है, उसमें भारत के सभी दिव्य संत पहुंचे हैं, जिस भूमि पर वृंदावन की प्रसिद्ध रास लीला है, उसके दासाचार भैया जी महाराज विराजमान है। सब संत आए हुए हैं। हमारे जैसा नालायक दास भी आया हुआ है। प्रभु की कृपा है। पूरे क्षेत्र को यही कहना है, पन्ना सिमरिया के लोगों को यही कहना है, सभी दर्शन करके संतों का आशीर्वाद लें, हिंदुओं में एकता रखें, पन्ना जिला बड़ा ही पिछड़ा जैसा प्रतीत होता है। पलायनवाद बहुत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बुंदेलखंड में कीमती वस्तुएं पन्ना जिले में ही पाई जाती है। नेताओं को पन्ना जिले गांव पर ध्यान देना चाहिए। वोट बैंक भले ही लेना चाहिए।

ये भी पढ़े- Indore News: एक साथ कई मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, क्यों बढ़ रहा घर वापसी का सिलसिला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+