Indore News: एक साथ कई मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, क्यों बढ़ रहा घर वापसी का सिलसिला, जानिए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हिंदू धर्म अपनाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां एक बार फिर लगभग 18 से ज्यादा लोगों ने एक साथ हिंदू धर्म अपना लिया। इन सभी लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के लोगों के साथ खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर हिंदू धर्म अपनाया है।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब इंदौर में इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इससे पहले भी बड़ी संख्या में मुस्लिम अपना धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपना चुके हैं। वहीं एक बार फिर इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिमों के हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है।

इंदौर से घर वापसी का बड़ा मामला सामने आया था, जहां शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 20 मुस्लिम समाजजनों ने हिंदू धर्म अपना लिया था। इन सभी 20 लोगों ने खजराना गणेश मंदिर में मंत्र उच्चारण और पूजा-पाठ के बाद हिंदू धर्म अपनाया था।
ये सभी लोग विश्व हिंदू परिषद के लोगों के साथ खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे। वहीं अब सभी हिंदू धर्म अपनाने के बाद खुश नजर आ रहे थे।
इंदौर में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजनों के धर्म बदलने का मामला सामने आया है, जहां धर्म परिवर्तन करने वाले 20 लोगों में से कुछ लोग इंदौर और कुछ लोग आसपास के रहने वाले हैं। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे सभी आठ लोगों ने मंत्र उच्चारण के बाद विधि विधान से पूजा-पाठ कर हिंदू धर्म अपनाया है।
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी धर्म परिवतर्न के मामले सामने आ चुके हैं, जहां मंदसौर और अलग-अलग शहरों में मुस्लिम समाजजनों ने हिंदू धर्म अपनाया था। वहीं अब इंदौर में 20 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाया है।
इससे पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया था, जिसमें जिले के रहने वाले मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू धर्म अपनाया था। दरअसल, हिंदू धर्म अपनाने वाले शेख जफर अब चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से पहचाने जा रहे हैं। शेख जफर को विधि विधान के साथ हिंदू धर्म की दीक्षा प्रदान की गई थी। शेख जफर ने मंदसौर के प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन करते हुए, हिंदू धर्म को अपनाया था।
ये भी पढ़े- Indore News: आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल बना अय्याशी का अड्डा, बाहरी पुरुषों के साथ वार्डन की काली करतूत सामने आई
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications