VIDEO : प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी ने खोली चाय की दुकान, नाम रखा-'बेवफा चाय वाला'
बैतूल, 28 जुलाई। चाय का नाम सुनते ही आपको नरेंद्र मोदी की याद आ जाती होगी कि देश में चाय बेचने वाला शख्य प्रधानमंत्री भी बन सकता है, लेकिन दिल टूटने पर चाय की दुकान खोल ले और नाम रख दे 'बेवफा चायवाला'
Recommended Video

एनएच 69 पर बेवफा चायवाला दुकान
आपको भले ही आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन यहा हकीकत है मध्य प्रदेश के शाहपुर बैतूल के नेशनल हाईवे 69 पर स्थित डोडरामोहर गांव में चाय की एक दुकान है, जिसका नाम है 'बेवफा चायवाला'

सेल्फी खींचना भी नहीं भूलते लोग
इस दुकान की फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। यहां तक कि लोग चाय पीने जाते हैं तो सेल्फी खींचना भी नहीं भूलते हैं क्योंकि लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बेवफा चायवाला स्पेशल चाय कार्नर
बताया जाता है कि डोडरामोहर गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लड़का जिसका नाम मंगल है। उसने चाय की गुमटी खोल रखी है। दुकान का नाम बेवफा चायवाला स्पेशल चाय कार्नर है।

गांव की लड़की से प्रेम करता था
उसने बताया कि वह गांव की लड़की से प्रेम करता था। उसने उसे धोखा दे दिया और शादी कर ली। इसके बाद से ही उसने कोई गलत कदम नहीं उठाते हुए उनकी याद में बेवफा के नाम पर अपनी चाय की गुमटी खोल ली और गुमटी का नाम बेवफा चायवाला रख लिया। मंगल करीब 6 महीने से चाय की दुकान चला रहा है और अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications