बालाघाटः पुलिस ने महिला नक्सलियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया, तीन-तीन लाख रुपये का था इनाम

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में देर रात हुई मुठभेड़ में एमपी पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। एक महिला नक्सली छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी जबकि दूसरी महिला गढ़चिरौली की रहने वाली थी। पुलिस ने नक्सलियों के पास से अर्द्धसैनिक बलों से लूटी गई इनसास राइफल और नक्सली सामान बरामद किया है। बता दें को दोनों महिला नक्सली पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम था।

Balaghat police killed two naxali women in encounter

बताया जा रहा है कि दोनों महिला नक्सली मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा पर सक्रिय गढ़चोरोली मलाजखंड एरिया कमेटी से जुड़ी हार्ड कोर माओवादी हैं। पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की सुबह तक चली। किरनापुर थाने के बोरगांव के जंगल में पुलिस ने दोनों महिला नक्सली को मार गिराया।

महिला नक्सलियों की शिनाख्त शोभा और सावित्री के रूप में हुआ है। दोनों पिछले 15 साल से नक्सली के तौर पर सक्रिय थी। मारी गई महिला नक्सलियों पर एमपी, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में दर्जनों में मामले दर्ज हैं। एसपी अभिषेक ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि करीब 25 नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किरनापुर के बोरगांव में आए हैं।

इसी सूचना पुर हमारी अलग-अलग टीम मौके पर गई, जहां शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की सुबह तक मुठभेड़ चली। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है।

देर रात चली इस मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद इलाक में खोजबीन की गई महिला नक्सलियों के शव, इनसास राइफल और 12 बोर की एक बंदूक बरामद की गई है।

बता दें कि इससे पूर्व 7 नवंबर को भी बालाघाट में कान्हा नेशनल पार्क के पास मालखेड़ी के जंगल में जवानों ने मुठभेड़ के दौरान महिला नक्सली को मार गिराया था। ये महिला नक्सली खटिया मोचा दलम दो की बताई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+