कौन है धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकालने वाला डॉक्टर, जिसने बाबा के बालों को लेकर किया बड़ा खुलासा

Bageshwar Baba: देश भर में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उद्योगपित मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे।

इस दौरान उनके कई फोटो और वीडियो वायरल हुए। जिन्हें देखकर मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉक्टर अशोक सिन्हा ने बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची निकाली है। जिसमें डॉक्टर सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को उनके बालों को लेकर सलाह दी है। आइए, जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर ने वीडियो के जरिए पंडित शास्त्री को ही सलाह दे डाली।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Form

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करने वाले डॉक्टर अशोक सिन्हा का मुंबई में एडोन हेयर क्लीनिक है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गंजेपन से बचने इलाज बताया है। वीडियो में डॉक्टर ने कहा- ये हैं बाघेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। ये दुनियाभर की पर्ची निकालते हैं लेकिन, आज मैंने इनकी पर्ची निकाली है।

इस पर्ची के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। यह जेनिटिक कारण से है। डॉक्टर ने आगे कहा कि बाबा कृष्ण शास्त्री के मिड स्कल से पता चलता है कि वे रात में देर से सोते हैं, समय पर खाना नहीं खाते, मिठाई ज्यादा और प्रोटीन कम खाते हैं।

रात 8 बजे खाना, 10 बजे सोना
डॉक्टर सिन्हा द्वारा निकाली गई पर्ची में बाबा धीरेंद्र शास्त्री को इलाज भी बताया है। डॉक्टर का कहना है कि टॉपिकल सॉल्यूशन, मिनोक्सिडिल फिनास्टेराइड से बाबा के के क्राउन को कवर किया जा सकेगा और बाकी हेयर प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकेगा। उन्हें मल्टी विटामिन लेना चाहिए। बाबा धीरेंद्र शास्त्री को रात 8 बजे खाना, 10 बजे सोना, मिठाई कम और प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए। अगर, वे दवाई नहीं लेना चाहते तो पीआरपी जरूर कराएं।

बाबा के सिर पर 2 तरह के बाल
डॉक्टर की पर्ची के अनुसार बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सिर पर मोटा और पतले दोनों तरह के बाल हैं। पतला बाल गिरता है, लेकिन वह दिखाई नहीं आता है। इससे बिना हेयर लॉस के उनकी डेंसिटी कम होती जा रही है। आखिर में डॉक्टर कहते हैं कि यह वीडियों एजुकेशन के एजुकेशन परपज के लिए बनाया गया है।

क्या सच में गंजा हो रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री?
डॉक्टर सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वालों को लेकर जो खुलासा किया उसने सबको चौंका दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धीरेंद्र शास्त्री सच में गंजे हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+