Panchayat Chunav MP: मप्र में औसत 67 प्रतिशत मतदान, सागर में 72.88 प्रतिशत वोटिंग
सागर, 25 जून। मप्र त्रिस्तरीय चुनाव में शनिवार 25 जून को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। प्रदेश के 52 जिलों से शाम 5 बजे तक मतदान का औसत 67 प्रतिशत मतदान होना बताया जा रह है। हालांकि देर शाम तक पूरे और सही आंकडे सामने आ पाएंगे। इधर बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय के तीन ब्लॉकों में पहले चरण का मतदान हुआ, इसमें 72.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

मप्र निर्वाचन आयोग ने शाम करीब 5 बजे अधिकृत बेवसाइड पर जिले बार मतदान के प्रतिशत की जानकारी अपलोड की है। हालांकि इसे प्राथमिक रुप से अनुमानित बताया जा रहा है। इसमें मप्र के सभी 52 जिलों में पहले चरण में करीब 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 69 एवं महिलाओं का 65 प्रतिशत व अन्य का 4.40 प्रतिशत है।
बुंदेलखंड में सागर जिले में सबसे ज्यादा मतदान
जानकारी अनुसार बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। हालांकि पहले चरण में कुल 3 ब्लॉक जिनमें सागर, रहली और केसली में ही मतदान संपन्न हुआ है। यहां 72.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। छतरपुर में 65.10 प्रतिशत, टीकमगढ में 59.80 प्रतिशत, दमोह में 65.20 प्रतिशत, पन्ना जिले में 52.30 प्रतिशत एवं निवाडी जिले में 68.30 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। इस लिहाज से पन्ना जिले में सबसे कम मतदान 52.30 प्रतिशत बताया जा रहा है।
सागर जिले में 687 मतदान केंद्रों पर मतदान
पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सागर, रहली और केसली ब्लॉक में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान संपन्न हुआ। इसमें कुल 3 हजार 441 पदों के मतदान के लिए 687 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। विधिवत मतदान संपन्न कराने के लिए करीब 35 सौ कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications