VIDEO: बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ा ऑटो, जिसने भी देखा ये खतरनाक मंजर सांसे थम गईं

शिवपुरी, सितंबर 28: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर के बिना सड़क पर दौड़ रहा था। इस दौरान सड़क पर हड़कंप मच गया है। बिना ड्राइवर के ऑटो को फर्राटे से दौड़ता देख लोगों की सांसे थम गईं। इस बात की खैरियत रही कि इस घटना के दौरान किसी को चोट नहीं आई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो शिवपुरी शहर के माधव चौक का है।

 बिना चालक के ऑटो मारने लगा फर्राटा

बिना चालक के ऑटो मारने लगा फर्राटा

दरअसल शिवपुरी स्थित माधव चौक पर खराब सड़क के चलते एक ऑटो पलट गया। लोग वहां ड्राइवर की मदद के लिए पहुंच गए, ड्राइवर ने पलटे हुए ऑटो को उठाया, लेकिन इसी बीच उसका इंजन स्टार्ट था और जैसे ही ऑटो को सीधा किया गया तो ऑटो बिना ड्राइवर के ही सड़क पर दौड़ने लगा। यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए और डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

पकड़ने के लिए पीछे भागते रहे लोग

पकड़ने के लिए पीछे भागते रहे लोग

अपने आप दौड़ते ऑटो को रोकने चालक ने दौड़ लगा दी। इस बीच ड्राइवर ऑटो को तो नहीं रोक पाया, लेकिन इस कोशिश में खुद जरूर गिर गया। इसके बाद बिना ड्राइवर के ही ऑटो तेज रफ्तार के आगे बढ़ गया। जिस समय ऑटो सड़क पर दौड़ रहा था, तब वहां लोगों की भीड़ थी। गनीमत यह रही कि कोई भी तेज रफ्तार ऑटो के चपेट में नहीं आया। मगर लोगों की पकड़ में ऑटो नहीं आया और खुद ही जाकर पलट गया।

वायरल हुआ वीडियो

चलते ऑटो ने एक मोटरसाइकिल सवार के जरूर टक्कर मारी जिससे वो गिर गया, लेकिन उसको भी हल्की चोट के अलावा कुछ नहीं हुआ। गनीमत यह रही है कि ऑटो की वजह से किसी को नुकसान नहीं हुआ है। थोड़े आगे जाकर ऑटो किसी अन्य वाहन से टकराकर रुक गया। सबसे अच्छी बात यह रही कि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस घटना में ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+