Ashoknagar News: श्रीराम लिखते लिखते मोक्ष की प्राप्ति, जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत
Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 36 साल के एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा मृतक कैदी के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई और फिर डॉक्टर के पैनल से मृतक कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया है।

जानकारी अनुसार अशोकनगर स्थित जिला जेल में शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे एक कैदी की मौत हो गई। जिसके बाद कैदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी का नाम राजेंद्र पिता हरलाल उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है।
जेल प्रबंधन के अनुसार कैदी जेल में पहले से बंद था। लेकिन नवंबर माह मे उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। ऐसे में वह शुक्रवार की सुबह वह रोज की भांति अपनी एक कॉपी में राम नाम लिख रहा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ जिसके बाद जेल के ड्यूटी डॉक्टर ने कैदी को देखा और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया।
इसके बाद उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद मे मृतक कैदी के परिवार जनों को घटना की जानकारी दी गई और फिर डॉक्टर की एक पैनल बनाकर मृतक कैदी का पोस्टमार्टम करवाया गया।
जेलर के अनुसार कैदी कई सालों से जेल में राम नाम के शब्द पुस्तक में लिखना था ऐसे में कैदी द्वारा हजारों राम नाम के शब्द वह पुस्तकों में लिखकर फुल कर चुका था। यह उसकी नियमित दिनचर्या थी।












Click it and Unblock the Notifications