मध्य प्रदेश में सपा को बड़ा झटका, अर्जुन आर्य ने थामा कांग्रेस का दामन

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख तय होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। इसके साथ दल बदल की राजनीति भी शुरू हो गई है। बता दें कि भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने भोपाल में कांग्रेस का दामन थाम दिया है।

Arjun Arya joins Congress in Bhopal

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन आर्य शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें बुधनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने टिकट लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी भी जाहिर की थी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अर्जुन आर्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस यदि उन्हें बुधनी से टिकट देगी तो वो शिवराज को हरा सकते हैं।

नरसिंहपुर जिले के गोदेगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने भाजपा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा वे मूलत: कांग्रेसी ही हैं और वह वापस अपने घर आ गए है। वहीं, कटनी से पूर्व विधायक सुनील मिश्र ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। बता दें कि मिश्रा ने 2014-15 में कांग्रेस को छोड़ दिया था।

कांग्रेस की पहली सूची आ सकती है दशहरे के बाद

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर प्रत्याशियों की सूची को लेकर तारीख बताई और कहा कि दशहरे के बाद पहली सूची जारी होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए वचन पत्र तैयार कर लिया गया है। इससे कोई भी निराश नहीं होगा। फर्जी मतदाता सूची की याचिका खारिज होने पर बोले कि आयोग ने लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए। हमारी शिकायत सही थी, इसीलिए नाम हटाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+