Dr APJ Kalam Jayanti: सीएम शिवराज ने डॉ. अब्दुल कलाम को किया याद, बोले- राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अमूल्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर याद किया। सीएम ने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी को उनका जीवन देश के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
15 अक्टूबर यानी आज मिसाइल मैन के नाम से फेमस भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है। भारत ही पूरी दुनिया में उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे है। देश के परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में इस महान भारतीय वैज्ञानिक का विशेष योगदान रहा है। ऐसे में उनकी जयंती पर उन्हें गर्व के साथ याद किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपित डॉ. कलाम को याद करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत को परमाणु संपन्न बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन करने वाले महान वैज्ञानिक, भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी को शिक्षित, सशक्त, समर्थ और गौरवशाली देश के निर्माण में हरसंभव योगदान के लिए सर्वदा प्रेरित करता रहेगा।"
दरअसल, 15 अक्टूबर को डॉ. कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। मिसाइल मैन डॉ कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल 2002 से 2007 तक रहा। वो कहते थे "सपने वे नहीं होते जो रात में सोते समय नींद में आएं, बल्कि सपने वे होते हैं जो रात में सोने ही न दें।"












Click it and Unblock the Notifications