केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM मोहन यादव पहुंचे गुना, सिंधिया के लिए मांगे वोट

MP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 26 अप्रैल को गुना पहुंचे। यहां से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शाह और सीएम यादव का स्वागत किया। इस दौरान मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांगे।

अमित शाह ने गुना लोकसभा क्षेत्र के पिपरई स्थित मंडी परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच से बोलते हुए शाह ने कहा कि गुना वालों आपको दो-दो नेता मिलेंगे। ज्योतिरादित्य और केपी यादव। केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है, उनकी चिंता आप मुझ पर छोड़ देना, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है।

Amit Shah

इतना ही नहीं, शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद किया। उन्होंने कहा कि आज की भाजपा की कल्पना हम राजमाता साहब के बिना नहीं कर सकते। राजमाता साहब ने जनसंघ और भाजपा की नींव में योगदान न दिया होता, तो आज हमारी पार्टी यहां नहीं होती। मैं राजमाता साहब को सम्मान के साथ प्रणाम करते हुए अपनी बात कहना चाहता हूं।

कहा कि राजा साहब ज्योतिरादित्य मेरे मित्र हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। ज्योतिरादित्य को दिया हुआ एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने वाला है। मैं कई क्षेत्रों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि हम प्रत्याशी को जिताकर भेज रहे हैं, आप हमारे सांसद को आगे बढ़ाना। आपको तो मोदी जी ने बना-बनाया मंत्री यहां से चुनाव लड़ने भेजा है।

गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा,सिंधिया परिवार ने इस क्षेत्र का जतन अपने बच्चों से ज्यादा लालन-पालन करके किया। भाजपा, मध्य प्रदेश और मोदी सरकार ने 260 करोड़ रुपये के खर्चे से नेशनल हाइवे का निर्माण किया, गुना में 112 करोड़ रुपये आवास योजना में लगाए, 45 करोड़ रुपये एयरपोर्ट बनाने में लगाए।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा,गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने आज से तीन महीने पहले मध्य प्रदेश की धरती पर फिर से भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया था। जनता ने 163 की संख्या के साथ सरकार बनाई। मैं आपका आभार मानता हूं... यहां की युवा शक्ति पहले विश्व विद्यालय के लिए ग्वालियर जाते थे। लगभग 200 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था। हमने 2 महीनों में गुना में विश्वविद्यालय का निर्माण करके शिक्षा की सौगात दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+