Bhopal News: बिना नंबर बाइक चलाते मिला युवक, पूछताछ हुई तो निकाला शातिर वाहन चोर, 18 मोटरसाइकिल बरामद
Bhopal News: भोपाल पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को धर दबोचा है। जिसके पास से चोरी की कुल 18 मोटरसाइकिल है बरामद की गई है ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से सिलवानी जिला रायसेन का रहने वाला है और सिलवानी से भोपाल आकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने चोरी के वाहन खरीदने वाले सिलवानी के तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है बरामद वाहनों की कीमत 16 लख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी माजिद मंसूरी से चोरी के वाहन समेत सस्ते दामों में खरीदने वाले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें सलीम शाह (32) निवासी पांचपीर मोहल्ला सिलवानी जिला रायसेन, समीर मंसूरी उमर 23 साल निवासी ग्राम बेगम तहसील सिलवानी, जिला रायसेन और राजकुमार प्रजापति उम्र 29 साल नूरपुर सिलवानी, रायसेन का है।
पुलिस के मुताबिक बीते दिन अगस्त के दौरान हरिराम के बाग के सामने एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल चलाता हुआ दिखा। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम माजिद मंसूरी निवासी सिलवानी, जिला रायसेन का रहने वाला बताया।

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने ईश्वर क्षेत्र से वाहन चोरी करना कबूल किया रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी माजिद ने ऐशबाग थाना क्षेत्र से 6, जहांगीराबाद से 3, अशोका गार्डन से 3, एमपी नगर से 2, स्टेशन बजरिया क्षेत्र से 2 थाना पाताखेड़ा जिला बैतूल से एक वाहन और थाना गोपालगंज जिला सागर से एक वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर सभी 18 मोटरसाइकिल है बरामद कर ली है पुलिस ने बताया कि आरोपी माजिद मंसूरी सिलवानी से बस में सवार होकर भोपाल आता था और यहां रेकी करने के बाद वाहन चोरी कर सिलवानी ले जाता था आरोपी वहां सस्ते दामों में चोरी के वहां बेच देता था।












Click it and Unblock the Notifications