Guna News: सिवनी के बाद गुना में सिर काटकर गायों की हत्या, 32 से ज्यादा शव मिलने से सनसनी
Guna News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गोवंश मामले के बाद गुना में जिले में करीब 32 गोवंश के कटे हुए सिर मिले हैं। इस घटना को लेकर रविवार को गौ सेवकों द्वारा जमकर हंगामा किया गया।
गुना जिले के सकतपुर स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर कुछ लोगों को मवेशियों के कटे हुए सिर दिखाई दिए। सूचना मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाकर कोतवाली थाना पुलिस को अवगत कराया।

कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और गौ सेवकों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौ सेवक पुलिस की बात से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद गौ सेवकों ने रविवार शाम को हनुमान चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग पर आ गए थे। गौ सेवकों ने कहा कि लगातार गोवंशो की हत्या की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ सेवक विरोध करते रहे।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में गौ हत्या को लेकर पिछले कई दिनों से कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रतलाम जिले के जावरा में एक मंदिर में गाय का कटा हुआ सिर फेंकने के बाद बवाल मच गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया था। वहीं दूसरी ओर सिवनी जिले में गोवंश की हत्या का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। मुख्यमंत्री मोहन सरकार ने इस पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर रासुका लगाया है। अब गुना जिले में गोवंश की हत्या का मामला सामने आने के बाद फिर से हड़कंप मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications