बुंदेलखंडः सागर के बाद अब छतरपुर में स्क्रब टायफस का केस, दो साल के बच्चे में निकला संक्रमण
सागर, 28 अगस्त। मप्र के बुंदेलखंड में संक्रामक बीमारी स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में सागर और छतरपुर में दो केस सामने आए हैं। रविवार को छतरपुर जिले के ईसानगर ब्लाॅक के बड़ बूढ़ा गांव में दो साल के बच्चे को स्क्रब टायफस पाॅजीटिव निकलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बीते हफ्ते सागर में एक बच्ची को स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई थी। शासन, प्रशासन ने लोगों से बीमारी को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की है।

मप्र के छतरपुर जिले के ईसानगर ब्लाॅक के बड़ा बूढ़ा गांव में एक परिवार की दो साल की बच्ची को स्क्रब टायफस बीमारी का संक्रमण निकलने की जानकारी मिली है। बच्ची को जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है। बच्ची का बीते एक हफ्ते से यहां भर्ती कर इलाज चल रहा है, आशंका होने पर उसका ब्लड सैंपल आईसीएमआर जबलपुर भेजा गया था। वहां से स्क्रब टायफस संक्रमण की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। स्क्रब टायफस की पुष्टि होने की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग का अमला हरकत में आया और पीड़ित बच्ची के घर पहुंचा और वहां सर्वे कराकर दवाओं का छिड़काव कराया गया है।

मवेशियों के शरीर पर रहने वाले पिस्सुओं के काटने से होता है
स्क्रब टायफस की बीमारी जानवरों के शरीर पर परजीवी के रुप में रहने वाले पिस्सू के काटने से होती है। यह पिस्सू मवेशियों और चूहों के शरीर पर रहता है। शरीर पर संक्रमित घुन का लार्वा जानवरों के माध्यम से मनुष्य के शरीर तक पहुंच जाता है। संक्रमित लार्वा व पिस्सुओं के काटने से यह संक्रमण मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर जाता है। यह बीमारी का कारण बनता है।
छतरपुर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है
स्क्रब टायफस के संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन छतरपुर ने अपील करते हुए कहा है कि लोग घबराएं नहीं। स्क्रब टायफस संक्रमण और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सर्तकता और सावधानी की आवश्यकताा है। बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डाॅक्टर को दिखाएं।
स्क्रब टायफस के लक्षण
बीमारी के लक्षणों की बात करें तो व्यक्ति को बुखारए सिरदर्दए जोड़ एवं मांस पेशियों में दर्दए प्रकाश की तरफ देखने में तकलीफए खांसीए शरीर के कुछ भागों में दाने निकल आते हैं। वहींए कुछ लोगों को बीमारी का प्रभाव बढ़ने से निमोनिया एवं मस्तिष्क ज्वर भी हो जाता है। इस बीमारी के लक्षण दो सप्ताह तक रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications